search

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए 5 मार्च को दाखिल कर सकते हैं नामांकन, कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री?

LHC0088 1 hour(s) ago views 119
Nitish Kumar News: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए संभवतः गुरुवार 5 मार्च को पटना में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले JDU के दिग्गज नेता नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा फाइल करेंगे। अब यह सवाल सबसे अहम है कि नीतीश कुमार की जगह बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा।



सूत्रों ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।



JDU के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, “नीतीश कुमार और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री मौजूद रहेंगे।“ जब यह पूछा गया कि क्या कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे, तो सूत्र ने कहा कि यह समय आने पर पता चलेगा।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/miscreants-opened-fire-at-a-hotel-in-churu-killing-the-owner-and-injuring-three-others-article-2379097.html]Churu Hotel Firing: चूरू के एक होटल में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मालिक की मौत, तीन घायल
अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 8:25 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/nitish-kumar-rajya-sabha-nomination-today-file-nishant-will-become-deputy-cm-who-will-be-new-cm-of-bihar-article-2379080.html]Nitish Kumar: बिहार की सियासत में आज होगा बड़ा उलटफेर! नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए भरेंगे पर्चा, कौन होगा बिहार का नया CM?
अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 8:04 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/watch-video-how-well-is-the-festival-of-holi-is-been-celebrated-in-the-krishna-nagri-vrindavan-videoshow-2378945.html]रंग-गुलाल से सराबोर कान्हा की नगरी ,घर और गलियों में होली की धूम
अपडेटेड Mar 04, 2026 पर 3:18 PM

कौन होगा बिहार का सीएम?



ऐसी चर्चा है कि इससे भारतीय जनता पार्टी को मुख्यमंत्री पद मिल सकता है। जबकि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने इन अटकलों को खारिज करते हुए इसे होली का मजाक बताया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार जी ही मुख्यमंत्री हैं।“



राज्य में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख गुरुवार है। बीजेपी ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम शामिल हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को लगातार दूसरी बार राज्यसभा भेजे जाने की पुष्टि हो चुकी है। दूसरी ओर JDU ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।



पहले यह भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि निशांत को सीधे राज्यसभा भेजा जा सकता है। वह करीब 40 वर्ष के हैं। अभी तक औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने में 20 घंटे से भी कम समय रहने के बीच कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि 2005 से राज्य की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री राज्यसभा के रास्ते सम्मानजनक विदाई ले सकते हैं।



JDU नेता हैरान!



JDU के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार ने भी इन अटकलों पर आश्चर्य जताया। संजय ने कहा, “पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार कौन होंगे, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। यह माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर अपनी सीट बरकरार रख सकते हैं, लेकिन यह भी आधिकारिक नहीं है। दूसरी सीट के बारे में फैसला मुख्यमंत्री को करना है, जो आखिरी समय में अपने पत्ते खोलने के लिए जाने जाते हैं। मीडिया में चल रही खबरों पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।“



ये भी पढ़ें- US-Iran-Israel War: भारत से वापस लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला! टॉरपीडो से जहाज को समुद्र में डुबोया, 87 लोगों की मौत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166622