Delhi Weather Today: उत्तर भारत के कई राज्यों में पारे में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार (7 मार्च) को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 50 वर्षों में महीने के पहले सप्ताह में दर्ज सर्वाधिक तापमान है। पिछले 50 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में मार्च के पहले सात दिनों के दौरान दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था जो पांच मार्च, 1999 को दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे गर्म दिन बन गया। IMD के 2011 से बाद के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च के पहले सप्ताह के दौरान दूसरा सबसे अधिक तापमान 2016 में दर्ज किया गया था, जब चार मार्च को पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
कहां कितना रहा तापमान?
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-news-pickle-well-in-turns-deadly-factory-owner-and-his-son-die-tragically-in-nangloi-article-2380427.html]Delhi News: दिल्ली में अचार का कुआं बना काल! नांगलोई में फैक्ट्री मालिक और उसके बेटे की दर्दनाक मौत अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 10:57 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-decides-its-own-rise-eam-jaishankar-reacts-to-us-official-s-economic-rival-remark-article-2380416.html]Jaishankar: \“भारत अपनी तरक्की खुद तय करता है, हम दूसरों की गलती का नतीजा नहीं\“, EAM जयशंकर का अमेरिका को तीखा जवाब अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 11:06 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/youtuber-anurag-dobhal-suicide-attempt-live-stream-car-hit-divider-viral-video-article-2380404.html]Anurag Dobhal: परिवारिक तनाव से टूटे YouTuber ने की सुसाइड की कोशिश? लाइव में डिवाइडर से टकराई कार अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 10:34 AM
सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में सबसे अधिक तापमान हिसार में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि उत्तराखंड में देहरादून और राज्य के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों में देहरादून में न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ा। शनिवार को यह बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट आई।
मौसम में अभी तेजी से होगा बदलाव
आने वाले दिनों में स्थितियां बदलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने 10 से 12 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव रहने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 4.6 और 5.6 डिग्री अधिक था।
माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कई डिग्री अधिक है। हिमाचल प्रदेश में भी पारे में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।
ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: इजरायल के निशाने पर ईरानी तेल इंफ्रास्ट्रक्चर! तेहरान में शहरान ऑयल डिपो पर बड़ा हमला, भीषण आग के साथ आसमान में हर तरफ धुएं का गुबार
शिमला मौसम कार्यालय ने रविवार को चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में गर्म हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। |