Assembly Elections 2026: चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार इस वक्त पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त समेत शीर्ष निर्वाचन अधिकारी रविवार (8 मार्च) रात कोलकाता पहुंचें। इसके बाद सोमवार (9 मार्च) को उन्होंने राजनीतिक दलों और सीनियर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। इसलिए इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में आकलन के बाद चुनाव आयोग अन्य चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगा।
इन चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पहले ही पूरा हो चुका है। उनकी संबंधित फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। मंगलवार को दौरे के आखिरी दिन चुनाव आयोग की टीम चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल और CAPF नोडल ऑफिसर के साथ मीटिंग करेगी।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-riots-accused-sharjeel-imam-gets-10-day-bail-to-attend-brother-wedding-article-2380898.html]दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली 10 दिनों की अंतरिम जमानत अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 5:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/congress-mp-shashi-tharoor-criticises-jaishankar-statement-on-west-asia-seeks-discussion-in-parliament-article-2380874.html]Shashi Tharoor: \“बस बयान पढ़ना सही नहीं…\“, विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर क्यों भड़के शशि थरूर? अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 5:13 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/manchester-bound-indigo-flight-turns-back-to-delhi-mid-air-after-7-hours-due-to-west-asia-airspace-curbs-article-2380846.html]IndiGo Flight: 7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट, मिडिल ईस्ट संकट से दुनियाभर में भारी विमानन संकट अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 4:07 PM
ज्ञानेश कुमार को दिखाए गए काले झंडे
दक्षिण कोलकाता के प्रतिष्ठित कालीघाट मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन करने पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को \“वापस जाओ\“ के नारों और काले झंडों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद कुमार मंदिर में दर्शन के लिए आगे बढ़ पाए। इससे पहले रविवार रात कुमार के कोलकाता पहुंचने पर भी एयरपोर्ट के पास इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देखा गया था।
जब उनका काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा था, तब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने SIR को लेकर \“वापस जाओ\“ के नारे लगाए। इस दौरान काले झंडे भी दिखाए। एयरपोर्ट के बाहर वाम दल के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। बाद में बंगाल पुलिस ने स्थिति को संभाली। पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कुमार की तीन दिवसीय यात्रा के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Vallabh Maheshwari: कौन थे दिग्गज बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी? शकुन ग्रुप के MD की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दिग्गजों ने जताया शोक
चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद
कुमार चुनाव आयुक्त एस.एस. संधू और विवेक जोशी के साथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर हैं। अधिकारियों के अनुसार, निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ सबसे पहले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के साथ बैठक कर चुनाव के संचालन के संबंध में उनकी चिंताओं और सुझावों को सुनेगी।
#WATCH | West Bengal locals gather infront of a private hotel in New Town, wearing posters on their chest that read \“Go back, Gyanesh Kumar, murderer of democracy\“ ahead of CEC Gyanesh Kumar and two ECs reaching Kolkata tonight to review election preparedness in West Bengal. pic.twitter.com/nERqkK8Bvq — ANI (@ANI) March 8, 2026
पीटीआई को एक अधिकारी ने बताया कि दौरे के आखिरी दिन यानी मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के नोडल अधिकारी के साथ बैठक करेगी। कुमार एवं उनकी टीम कोलकाता से रवाना होने से पहले बूथ स्तरीय अधिकारियों से भी बातचीत करेगी एवं प्रेसवार्ता भी करेगी।
|
|