search

भारत हथियार खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश, हथियारों की रेस में पाकिस्तान को चीन का सहारा

LHC0088 1 hour(s) ago views 496
भारत अब भी दुनिया में हथियार खरीदने वाले देशों में दूसरे नंबर पर है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत अभी भी दुनिया के बड़े हथियार आयात करने वाले देशों में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक हथियार आयात में भारत की हिस्सेदारी करीब 8.2 प्रतिशत है, जिससे वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरिदार बन गया है।

इस दौरान यूक्रेन की हिस्सेदारी करीब 9.7 प्रतिशत रही।



भारत लगातार बढ़ा रहा अपनी सैन्य ताकत



बता दें कि, जियोपॉलिटिकल टेंशन और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए भारत अपनी सैन्य ताकत को लगातार आधुनिक बना रहा है। इसके साथ ही रिपोर्ट यह भी दिखाती है कि भारत धीरे-धीरे विदेशों से हथियार खरीदने पर निर्भरता कम कर रहा है और घरेलू तथा स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। SIPRI के आंकड़ों के अनुसार 2019 से 2023 के बीच भारत का वैश्विक हथियार आयात में लगभग 9.8 प्रतिशत हिस्सा था और वह इस सूची में सबसे ऊपर था। लेकिन हालिया आकलन में यह हिस्सा घटकर करीब 8.3 प्रतिशत रह गया है।


संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/upsc-2025-result-akanksha-singh-of-ghazipur-secured-301-rank-in-civil-services-examination-article-2380925.html]UPSC 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, जानें आयोग ने किस आकांक्षा को बताया सही
अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 7:05 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-riots-accused-sharjeel-imam-gets-10-day-bail-to-attend-brother-wedding-article-2380898.html]दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली 10 दिनों की अंतरिम जमानत
अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 5:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/congress-mp-shashi-tharoor-criticises-jaishankar-statement-on-west-asia-seeks-discussion-in-parliament-article-2380874.html]Shashi Tharoor: \“बस बयान पढ़ना सही नहीं…\“, विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर क्यों भड़के शशि थरूर?
अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 5:13 PM



रूस सबसे बड़ा सप्लायर



SIPRI के आंकड़े यह भी बताते हैं कि भारत अब अलग-अलग देशों से हथियार खरीदने की रणनीति अपना रहा है। हालांकि रूस अभी भी भारत का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर बना हुआ है और भारत के कुल हथियार आयात में उसका हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत है। वहीं फ्रांस करीब 29 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर बनकर उभरा है। फ्रांस की हिस्सेदारी बढ़ने की बड़ी वजह राफेल फाइटर जेट जैसी बड़ी रक्षा डील हैं। भारत और फ्रांस भारतीय वायुसेना के लिए 114 और राफेल विमान खरीदने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। इसलिए आने वाले समय में फ्रांस से भारत की रक्षा खरीद और बढ़ सकती है।



इजरायल और फ्रांस का भी नाम



इसके बाद इजरायल तीसरे स्थान पर है, जिसकी भारत के कुल हथियार आयात में करीब 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हाल के वर्षों में भारत और इजरायल के बीच रक्षा सहयोग भी तेजी से बढ़ा है, खासकर मिसाइल, ड्रोन और निगरानी (सर्विलांस) सिस्टम के क्षेत्र में। भारत के हथियार आयात में अब फ्रांस और इजरायल की हिस्सेदारी बढ़ने से रूस की पहले जैसी मजबूत स्थिति कमजोर हुई है। SIPRI की पिछली रिपोर्टों के अनुसार, 2010 के दशक की शुरुआत में भारत के कुल हथियार आयात में रूस का हिस्सा 70 प्रतिशत से ज्यादा था, लेकिन समय के साथ यह लगातार घटता गया। इसकी वजह यह है कि भारत ने अब अलग-अलग देशों से रक्षा खरीद बढ़ाई है और कई नए देशों के साथ साझेदारी की है।



पाकिस्तान को लेकर आई ये रिपोर्ट



पाकिस्तान की सेना के हथियार अब ज्यादातर चीन से आते हैं। उसके लगभग 80 प्रतिशत हथियार चीन से आ रहे हैं।  2021-25 के दौरान पाकिस्तान दुनिया में बड़े हथियारों का पांचवां सबसे बड़ा आयातक बन गया, जबकि 2016-20 में वह दसवें स्थान पर था. इन दो अवधियों के बीच पाकिस्तान के हथियार आयात में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसका हिस्सा कुल वैश्विक हथियार आयात का 4.2 प्रतिशत रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166975