search

एवीएनएल भर्ती अलर्ट: एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 23

चेन्नई, आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) ने निश्चित अवधि के आधार पर एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के कुल 1,213 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। यह भर्ती शुरुआत में एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए होगी, जिसे 3 और वर्ष (अधिकतम 4 वर्ष) तक बढ़ाया जा सकता है।
  एवीएनएल की ओर से जारी रिक्तियों में एग्जीक्यूटिव के 1,005 और नॉन-एग्जीक्यूटिव के 208 पद शामिल हैं। वहीं, एग्जीक्यूटिव के 1,005 पदों में जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रीशियन) के 84, जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक) के 69, जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रोप्लेटर) के 4, जूनियर टेक्नीशियन [फिटर (जनरल)] के 400, जूनियर टेक्नीशियन (फाउंड्रीमेन) के 31, जूनियर टेक्नीशियन (फोर्जर और हीट ट्रीटर्स) के 2, जूनियर टेक्नीशियन (मशीनिस्ट) के 216, जूनियर टेक्नीशियन (मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस) के 23, जूनियर टेक्नीशियन (ओएमएचई- रॉ मटीरियल हैंडलिंग प्लांट में) के 66, जूनियर टेक्नीशियन [पेंटर (जनरल)] के 10, जूनियर टेक्नीशियन (क्वालिटी एश्योरेंस असिस्टेंट) के 44, जूनियर टेक्नीशियन (रिगर) का 1 और जूनियर टेक्नीशियन (वेल्डर) 55 पद शामिल हैं।




  नॉन-एग्जीक्यूटिव के 208 पदों में जूनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 18, जूनियर मैनेजर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 30 जूनियर मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स) के 8, जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल) के 92, जूनियर मैनेजर (मेटलर्जी) के 8, जूनियर मैनेजर (राजभाषा) के 4, जूनियर मैनेजर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के 3, जूनियर मैनेजर (फाइनेंस और अकाउंट्स) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) का 1, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 13, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 2, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 6, डिप्टी मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 3, डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) के 7, डिप्टी मैनेजर (पब्लिक रिलेशंस और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) का 1, डिप्टी मैनेजर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का 1, कंसल्टेंट (फाइनेंस और ऑडिट) का 1, अतिरिक्त जनरल मैनेजर (बिजनेस डेवलपमेंट) के 2, डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) का 1, सीनियर मैनेजर (साइबर सिक्योरिटी) का 1 और सीनियर मैनेजर (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) का 1 पद शामिल हैं।




  इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उमम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के रात 11.55 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
  आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रोप्लेटर, फिटर - जनरल, फोर्जर और हीट ट्रीटर, फाउंड्रीमैन, मशीनिस्ट, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस, रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट में ओएमएचई, पेंटर जनरल, क्वालिटी एश्योरेंस असिस्टेंट, रिगर और वेल्डर) पदों के लिए नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) द्वारा संबंधित ट्रेड में जारी एनटीसी/एनएसी होना चाहिए।




  जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/मेटलर्जी/सिविल) के लिए मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/मेटलर्जी/सिविल इंजीनियरिंग या समकक्ष विषय में बीई/बीटेक; जूनियर मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री के साथ एमबीए (एचआर) या मानव संसाधन/पीएम एवं आईआर/पर्सनल मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशंस/सोशल साइंस/सोशल वेलफेयर/सोशल वर्क में 2 वर्ष का पीजी डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।




  जूनियर मैनेजर (राजभाषा) के लिए हिंदी/हिंदी अनुवाद में एक वर्ष के डिप्लोमा के साथ डिग्री या हिंदी/हिंदी अनुवाद में एमए; जूनियर मैनेजर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशंस या इसी तरह के किसी विषय में बीई/बीटेक; जूनियर मैनेजर (फाइनेंस और अकाउंट्स) के लिए कॉमर्स/इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री; असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एमबीए (वित्त) या 2 वर्ष की अवधि का वित्त और लेखा में पीजी डिप्लोमा/पीजी डिग्री होना चाहिए।

  असिस्टेंट मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री और आईसीएसआई की एसोसिएट/फेलो मेंबरशिप के साथ कंपनी सेक्रेटरी की योग्यता प्राप्त की हो; डिप्टी मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के लिए कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी/सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना विज्ञान और प्रौद्योगिकी/सॉफ्टवेयर अभियांत्रिकी/कंप्यूटर प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर सिस्टम/सूचना प्रणाली/सूचना विज्ञान/सॉफ्टवेयर अभियांत्रिकी में बीई/बीटेक की डिग्री; डिप्टी मैनेजर (पब्लिक रिलेशंस और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) के लिए पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री; डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री और साथ ही मार्केटिंग मैनेजमेंट में एमबीए होनी चाहिए।

  डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लिए मेकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशंस या इसी तरह के विषय में बीई/बीटेक; कंसल्टेंट (फाइनेंस और ऑडिट) के लिए सरकारी विभागों/पीएसयू में फाइनेंस और ऑडिट संभालने का 10 वर्ष का अनुभव रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट आवेदन करने के पात्र हैं।

  अतिरिक्त जनरल मैनेजर (बिजनेस डेवलपमेंट) के लिए भारतीय सेना (आर्मर्ड कॉर्प्स/ऑर्डनेंस/इन्फैंट्री) के रिटायर्ड अधिकारी, जो कम से कम कर्नल रैंक (एल-13 पे-स्केल और उससे ऊपर) के हों और जिन्हें आर्मी कॉर्प्स डायरेक्टरेट/कैपिटल आइटम की खरीद/खरीद कैटेगरी मैनेजमेंट में 15 वर्ष का अनुभव हो आवेदन कर सकते हैं।
  डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और आईसीएसआई की एसोसिएट/फेलो मेंबरशिप के साथ कंपनी सेक्रेटरी की योग्यता के साथ ही कम से कम 9 वर्ष का अनुभव, जिसमें से 3 वर्ष का अनुभव मजबूत कानूनी और कमर्शियल बैकग्राउंड वाले मामलों की गहरी जानकारी और 'रत्न' कैटेगरी की पीएसयू (खासकर डीपीएसयू) या लिस्टेड कंपनियों के कॉर्पोरेट सेक्रेटरी से जुड़े मामलों में विशेषज्ञता से संबंधित हो, होनी चाहिए।

  सीनियर मैनेजर (साइबर सिक्योरिटी) पद के लिए साइबर सिक्योरिटी/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इन्फॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर सिस्टम्स/इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स/इन्फॉर्मेशन साइंस/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट के लिए लाइसेंसिंग/सर्टिफिकेशन के साथ मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में एक से 5 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

  सीनियर मैनेजर (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास साइंस, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डिग्री और भारतीय पेटेंट फर्म में 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही 'पेटेंट, डिजाइन और ट्रेड मार्क्स के कंट्रोलर जनरल' (सीजीपीडीटीएम) के तहत भारतीय पेटेंट कार्यालय द्वारा आयोजित पेटेंट एजेंट परीक्षा पास की हो और 'पेटेंट एजेंट रजिस्टर' में पेटेंट एजेंट के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया हो, जो अप-टू-डेट हो, होना चाहिए।

  जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। हालांकि, किसी भी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु में अधिकतम 55 वर्ष से ज्यादा की छूट नहीं दी जाएगी।
  सीनियर मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, एडिशनल जनरल मैनेजर और कंसल्टेंट के पदों के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 64 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

  योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (सीबीटी), इंटरव्यू/ट्रेड टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 21,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, लिखित परीक्षा (सीबीटी)- चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जबलपुर, नागपुर, पुणे, मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता और कानपुर में आयोजित किए जाएंगे।
  एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 300 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।






DB Desk



AVNL Recruitment AlertRecruitment underwayExecutive and Non-Executive postsyouth









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
152364