search

चंडीगढ़ में 350 क्लर्क और 50 स्टेनो टाइपिस्ट को मिलेगा बढ़कर वेतन, प्रशासन को कैट का आदेश

deltin33 2025-9-25 19:58:55 views 1288
  कैट ने 12 हफ्ते के भीतर चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश का पालन करने को कहा है।





जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में 2019 नोटिफिकेशन के तहत भर्ती 350 कामन कैडर क्लर्क और करीब 50 स्टेनोटाइपिस्ट के ग्रेड पे मामले में चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) ने बड़ा फैसला दिया है। कैट ने यूटी प्रशासन को आदेश दिए हैं कि दोनों कैडर के इन कर्मचारियों को 3200 ग्रेड पे दिया जाए। इस मामले में यूटी प्रशासन को 12 हफ्ते के भीतर कार्यवाही के आदेश दिए हैं। कैट के फैसले से बुधवार को यूटी सचिवालय में कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। कर्मचारियों की ओर से एडवोकेट रोहित सेट और रजत मोर ने पैरवी की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



चंडीगढ़ प्रशासन ने 2019 में 350 कामन कैडर के तहत क्लर्क के 350 और स्टेनोटाइपिस्ट के 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। 2022 में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई। नियमों के तहत एक साल तक कर्मचारियों को प्रोबेशन के हिसाब से वेतन जारी होना था, जोकि पंजाब सर्विस रुल्स के तहत था। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड़ पूरा होने के बाद भी डीसी रेट से भी कम वेतन दिया जा रहा था।



यूटी प्रशासन ने कामन कैडर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट पदों पर ग्रेड पे को 3200 से घटाकर 1900 कर दिया। इस मामले में भर्ती होने वाली कर्मचारियों ने कई बार यूटी प्रशासन के अधिकारियों से लेकर यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तक को ज्ञापन सौंपा, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों को अंत में यूटी सचिवालय के सामने धरने प्रदर्शन भी करने पड़े, लेकिन कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला।

UPNEET, UP NEET Counselling 2025, up neet counselling, up neet counselling 2025, up neet counselling 2025 result time, up neet allotment result 2025, up neet allotment list, upneet,gov,in, up neet round 2 seat allotment result

अंत में कर्मचारियों ने कैट का दरवाजा खटखटाया। बुधवार को केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण चंडीगढ़ पीठ की डिवीजन बेंच सदस्यों सुरेश कुमार बत्रा, सदस्य न्यायिक तथा रश्मि सक्सेना साहनी,सदस्य प्रशासनिक) ने कर्मचारियों के मामले में अंतिम फैसला सुना दिया। यूटी प्रशासन को इस मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इस निर्णय को कर्मचारी संघ ने संघर्ष की जीत बताया है। उनका कहना है कि यह फैसला न केवल मौजूदा क्लर्कों और स्टेनो-टाइपिस्टों को न्याय दिलाएगा बल्कि भविष्य में भी प्रशासन को नियमों को ताक पर रखकर मनमाने आदेश जारी करने से रोकेगा।



बाक्स ..

कर्मचारियों का वेतन 35 हजार से बढ़कर 60 हजार तक हो जाएगा

कैट के फैसले से यूटी प्रशासन में 2019 की नोटिफिकेशन के तहत भर्ती क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट काफी खुश हैं। कर्मचारियों ने बताया कि अब उन्हें मासिक 35000 रुपये वेतन मिल रहा है। कैट के फैसले के बाद नए ग्रेड पे से उनका मासिक वेतन 60 हजार के करीब हो जाएगा। यूटी प्रशासन द्वारा ग्रेड पे 1900 किए जाने के कारण बीते डेढ़ साल में 150 से अधिक क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट नौकरी छोड़कर दूसरे राज्यों, हाईकोर्ट या सेंट्रल सर्विसेस में जा चुके हैं। इस समय यूटी प्रशासन में 500 के करीब पद क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट के रिक्त हैं।

रिपोर्ट - डा. सुमित श्योराण
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131