search

दो दोस्‍तों ने पार की हैवानियत की हद, इस कदर किया परेशान युवती ने की आत्‍महत्‍या

deltin33 2025-10-13 02:36:43 views 1258
  

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर



संवाद सहयोगी जागरण मंगलौर। युवती के जहर खाकर जान देने के मामले में दो दोस्तों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि सुहेल निवासी देवबंद, जिला सहारनपुर से उसकी जान पहचान थी। पांच साल से उसके घर सुहेल का आना जाना था। आरोप लगाया कि 25 नवंबर 2021 को उसकी बहन से शादी का झांसा देकर सुहेेल ने दुष्कर्म किया। यहीं नहीं उसने अपने साथी दानिश की मदद से अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह उसकी बहन से लगातार संबंध बनाता रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोप लगाया कि दो अक्टूबर 2025 को सुहेल अपने दोस्त दानिश के साथ मंगलौर आया। उसकी बहन को रोडवेज बस अड्डे पर बुलाया। इसके बाद उसे एक होटल में ले जाने के लिए दबाव बनाया। उसकी बहन ने शादी करने के लिए कहा तो दोनों दोस्तों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद चार अक्टूबर को पुलिस को तहरीर भी दी गई।

उसकी बहन लगातार मानसिक रुप से परेशान थी। इसके चलते ही उसकी बहन ने 10 अक्टूबर की शाम को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। अगले दिन यानि 11 अक्टूबर की सुबह रुड़की के एक अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों दोस्तों पर मुकदमा दर्ज किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131