deltin33 • 2025-10-13 05:37:01 • views 1236
पांच दिवसीय वार्ता छह अक्टूबर को शुरू हुई थी (फोटो: रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर ब्रसेल्स में 14वें दौर की वार्ता संपन्न हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पांच दिवसीय वार्ता छह अक्टूबर को शुरू हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसका उद्देश्य वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर मतभेदों को दूर कर वार्ता को शीघ्र समाप्त करना था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में उम्मीद जताई थी कि दोनों पक्ष जल्द ही इस समझौते पर हस्ताक्षर कर देंगे।
केंद्रीय मंत्री के वार्ता की प्रगति की समीक्षा के लिए यूरोपीय संघ समकक्ष मारोस सेफ्कोविक से मिलने ब्रसेल्स भी जाने की उम्मीद है। दोनों पक्षों ने दिसंबर तक वार्ता पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) |
|