search
 Forgot password?
 Register now
search

Diwali 2025: दिवाली पर लगना है फुलझड़ी तो आलिया-जाहन्वी के इन लुक्स को करें कैरी, हर कोई कहेगा पटाखा!

deltin33 2025-10-15 23:07:52 views 1230
  

दिवाली 2025 पर एक्ट्रेसेस के इन लुक्स को करें कैरी



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. दिवाली (Diwali 2025) की तैयारियां इस वक्त हर तरफ जोर-शोर से चल रही हैं। हर कोई दिवाली के लिए सजने-धजने की तैयारियों में जुटा है। बाजारों में इस वक्त खूब रौनक देखने को मिल रही है। वहीं हर कोई सोच रहा है कि इस बार दिवाली पर क्या पहना जाए। खासकर महिलाओं में इस बात को लेकर ज्यादा टेंशन रहती है कि वो दिवाली पर अलग और हटकर अपने लुक को कैसे कैरी करें। तो हम आपको बताते हैं कि आखिरकार आप इस बार अपने दिवाली लुक को कंप्लीट करने के लिए किन लुक्स को कर सकती हैं कैरी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आलिया भट्ट-
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के स्टाइल का कोई जवाब नहीं है। आलिया जब भी आती हैं तो हर कोई उनके फैशन और स्टाइल से काफी इंप्रेस हो जाता है। आलिया को अच्छे से पता है कि वेस्टर्न के साथ साथ इंडियन लुक को कैसे कैरी किया जाए। अगर आप आलिया से इंस्पायर्ड होना चाहते हैं तो इन लुक्स को आप अच्छे से कैरी कर सकते हैं। आलिया ने साड़ी पहनकर कई बार अपने फैंस को और फैशन पुलिस को इंप्रेस किया है। तो आप आलिया के इस साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं। वहीं आलिया ने हाल ही में दुर्गा पूजा के साथ दौरान जो साड़ी पहनी थी वो काफी चर्चा में आई। बोहो लुक में आलिया काफी एलिगेंट लग रही थीं। इसके अलावा आलिया ने कई मौकों पर लहंगे चोली को भी अच्छे से पहना है और इसकी भी खूब तारीफ हुई है।

यह भी पढ़ें- आईकोनिक गानों को रीमिक्स कर बर्बाद कर रहा बॉलीवुड? लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान!

  

जाहन्वी कपूर-
जाहन्वी कपूर (Janhvi Kapoor) इस जेनरेशन की अच्छी एक्ट्रेस की लिस्ट में तो आती ही हैं। साथ ही जाहन्वी के स्टाइल और फैशन सेंस का भी हर कोई दीवाना है। जाहन्वी वेस्टर्न से ज्याद इंडियन लुक को बड़े ही सादगी के साथ पहनती हैं। अंबानीज के फंक्शन में जाहन्वी ने जितने भी लुक कैरी किए वो काफी कमाल के थे। इसके अलावा जाहन्वी ने शरारा-गरारा और साड़ी लुक को बखूबी अच्छे से कैरी किया है, तो आप जाहन्वी के इन लुक्स को अपने दिवाली लुक्स में शामिल कर सकती हैं।

  

कियारा आडवाणी-
सिंपल और सादा लुक को अच्छे से कैसे कैरी किया जाए, ये कोई कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से पूछे। कियारा आडवाणी दिवाली की वो फुलझड़ी हैं, जिनके लुक्स हर कोई कॉपी करना चाहता है। साड़ी हो, लहंगा हो या फिर कोई इंडियन सूट हो, कियारा का लुक आते ही छा जाता है। आप भी कियारा के इन लुक्स को कॉपी कर सकते हैं।

  

अनन्या पांडे-
अनन्या पांडे (Ananya Pandey) का नाम भी उस लिस्ट में आता है, जिन्हें जेनजी एक्ट्रेस का टैग मिला है। अब भले ही अनन्या फिल्मों काफी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखती हों लेकिन रियल लाइफ में भी अनन्या काफी ग्लैमर्स हैं। अपनी फिल्मों के प्रमोशन्स से लेकर इंडियन फेस्टिव सीजन्स में अनन्या के लुक्स की खूब तारीफ हुई है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अनन्या ने जो लहंगा पहना वो काफी चर्चा में रहा, जिसे खुद मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। इसके अलावा भी अनन्या के इंडियन लुक्स काफी वायरल होते हैं।

  

तो अगर आप भी इस दिवाली बनना चाहती हैं पटाखा और फुलझड़ी तो इन एक्ट्रेसेस के इन लुक्स को कैरी कर सकती हैं और अपने दिवाली लुक से सभी का दिल जीत सकती हैं।

यह भी पढ़ें- \“महाभारत\“ के \“कर्ण\“ Pankaj Dheer के लिए कैंसर बना काल, इन सितारों को भी खा गई ये बीमारी!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467371

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com