search

साइबर ठगी के शक में दो घरों में रेड, 25 लड़के-लड़कियां करते मिले ये काम

Chikheang 2025-10-16 00:08:01 views 1284
  

सात घंटे से अधिक जारी रही पुलिस की पूछताछ। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, सितारगंज। शहर में बुधवार को पुलिस और साइबर टीम ने साइबर ठगी के संदेह पर एक साथ दो स्थानों पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। दोनों स्थानों पर कॉल सेंटर संचालित हो रहे थे, जिनमें युवक-युवतियां लोन और रिकवरी के नाम पर अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साइबर टीम प्रभारी सुंदरम शर्मा, कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम धामी व महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने मीना बाजार स्थित दो मंजिला मकान में छापा मारा। यहां संचालित कॉल सेंटर में काम कर रहे युवक-युवतियों से टीम ने पूछताछ की। इसके बाद टीम ने चौधरी मार्केट के पास स्थित एक अन्य मकान में भी छापा मारा, जहां अंदर ही अंदर कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों स्थानों से मोबाइल फोन, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए हैं।

इस दौरान करीब सात घंटे से अधिक तक पुलिस की पूछताछ कार्रवाई जारी रही। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन कॉल सेंटरों से फाइनेंस के बाद रिकवरी के लिए अवैधानिक तरीके अपनाए जा रहे थे। पुलिस को संदेह है कि इनका संबंध ऑनलाइन ठगी नेटवर्क से हो सकता हैँ। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मुख्य खाताधारकों और लेनदेन के खातों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस आधिकारिक बयान देगी।
घरों को बनाया कॉल सेंटरों का ठिकाना

सितारगंज : छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों कॉल सेंटर आवासीय मकानों में गुप्त रूप से संचालित किए जा रहे थे। यहां युवक-युवतियां रिकवरी एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ जारी रखी है, जो करीब सात घंटे से अधिक चली। इधर, पूछताछ में शामिल युवक-युवतियों के स्वजन चिंतित नजर आए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244