search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा के DGP ओपी सिंह के परिवार में जश्न, साली और सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम लड़ेंगी बिहार विधानसभा चुनाव

LHC0088 2025-10-16 00:13:08 views 1245
  

ओपी सिंह के साले दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत की ममेरी बहन बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी (फोटो: जागरण)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के परिवार के लिए यह सप्ताह दोहरी खुशियों भरा है। प्रदेश सरकार ने ओपी सिंह की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए जहां उन्हें शत्रुजीत कपूर के स्थान पर राज्य का नया पुलिस प्रमुख बनाया है, वहीं ओपी सिंह की साली दिव्या गौतम को बिहार में भाकपा (माले) के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ओपी सिंह बालीवुड के दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के सगे जीजा हैं, जबकि दिव्या गौतम उनकी ममेरी बहन हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद उन्हें न्याय दिलाने के लिए ओपी सिंह ने काफी प्रयास किए।

सुशांत सिंह राजपूत का काफी समय अपनी बहन और बहनोई (जीजा) ओपी सिंह के पास ही बीता है। उनकी ममेरी बहन दिव्या गौतम को भाकपा (माले) ने पटना की दीघा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
छातापुर से विधायक हैं सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई

सुशांत राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह बबलू बिहार के छातापुर विधानसभा से वर्तमान विधायक एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में पर्यावरण और वन मंत्री हैं। 1991 बैच के आइपीएस ओपी सिंह को हरियाणा का पुलिस महानिदेशक बनाने के पीछे बिहार चुनाव भी एक वजह हो सकती है। वहां राजपूत वोट बैंक कई सीटों पर अहम है। बिहार की करीब ढ़ाई दर्जन विधानसभा सीटों पर राजपूत किसी भी दल की हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

ओपी सिंह बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं। पुलिस महानिदेशक बनने से पहले वे अंबाला-पंचकूला, फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। आइपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या से जुड़े मामले में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया है, जिसके बाद कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में ओपी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ओपी सिंह इसी साल 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। वे हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) और हरियाणा पुलिस आवास निगम के महानिदेशक के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।
चर्चा में ओपी सिंह की लिखी हुई किताब

ओपी सिंह की हाल ही में लिखी गई पुस्तक \“\“क्राउड इंजीनियरिंग : फ्राम कंट्रोल टू द न्यू साइंस आफ कलेक्टिव बिहेवियर\“\“ काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों को भीड़ प्रबंधन का वैज्ञानिक तरीका बताया है।

इससे पहले ओपी सिंह तीन पुस्तकें खेल व खिलाड़ियों, युवाओं के हौसले और जुनून पर लिख चुके हैं। ओपी सिंह की अन्य तीन पुस्तकों में से यू टू स्पोर्ट्स, हौसलानामा (जुनून हो तो मुश्किलें कहां) और जिन ढूंढा तिन पाईयां हैं। हौसलानामा में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी जिक्र कर रखा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156099

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com