search

नोएडा में IPS शिवांशु राजपूत पर पत्नी ने दर्ज कराई 41 पन्नों की FIR, सास-ससुर समेत सात पर नामजद आरोप

deltin33 2025-10-18 06:06:00 views 1271
  

कर्नाटक कैडर के 2019 बैच के आईपीएस शिवांशु राजपूत के खिलाफ उनकी पत्नी कृति सिंह ने लिखवाई एफआईआर।  



डिजिटल डेस्क, नोएडा। कर्नाटक कैडर के 2019 बैच के आईपीएस  शिवांशु राजपूत के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. कृति सिंह ने 41 पन्नों की एफआईआर दर्ज कराई है। नोएडा के सेक्टर-126 थाना में दर्ज कराए गए मुकदमे में कृति ने आईपीएस अधिकारी समेत पति, सास, ससुर, देवर, देवरानी समेत सात लोगों का नाम लिखवाया है। कानपुर के रहने वाले शिवांशु राजपूत पर उनकी पत्नी ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के जेपी विशटाउन सोसायती की निवासी डाॅ. कृति सिंह ने अपने आइपीएस पति शिवांशू राजपूत सहित सात व्यक्तियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में सेक्टर 126 थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डाॅ. कृति की शादी दिसंबर 2021 में बेंगलुरू के न्यू केपीडब्ल्यूडी अपार्टमेंट निवासी आइपीएस शिवांशू से हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ही पति ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कृति ने सितंबर 2023 में एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद सास-ससुर और अन्य परिजन भी परेशान करने लगे। पति के अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात का विरोध करने पर उन्हें छोड़ने की धमकी दी जाती थी। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बुलेरो पलटी, काफी दूर तक घसीटती गई और बाल-बाल बचे छात्र-छात्राएं
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131