search

मेरठ, जालंधर, बंगाल... गंगा के टापू पर फंसे सात श्रद्धालु, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

LHC0088 2025-10-28 18:18:39 views 961
  

मेरठ, जालंधर, बंगाल... गंगा के टापू पर फंसे सात श्रद्धालु, पुलिस ने ऐसे बचाई जान। (तस्वीर- फाइल)



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। गंगा के दूसरे छोर का नजारा लेने पहुंचे सात श्रद्धालु गंगा नदी के बीचों-बीच टापू पर फंस गए। अंधेरा होने और जलस्तर बढ़ने से उनकी सांसें अटक गई। जल पुलिस के गोताखोरों ने करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, जालंधर, मेरठ और बंगाल से आए सात श्रद्धालु स्नान के लिए गंगा तट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान सभी गंगा के बीच बने टापू तक चले गए। इसी बीच ऊपरी गंगा नहर से पानी छोड़े जाने के कारण धारा अचानक तेज हो गई और श्रद्धालु वहां फंस गए। जल पुलिस के गोताखोर जानू पाल, अमित पुरोहित, विक्रांत और सनी कुमार ने बोट की मदद से श्रद्धालुओं तक पहुंच बनाई। उन्हें रस्सियों के सहारे बोट पर बैठाया और सुरक्षित किनारे तक लाया गया।

टापू में फंसे पंजाब के राहुल, अरुण, अमित कुमार, राहुल कुमार, मेरठ के अभिषेक व लकी, बंगाल के शुभम चटर्जी और पश्चिम कोलकाता के सौमिक मुखर्जी ने सुरक्षित निकालने पर पुलिस का आभार जताया।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जल पुलिस की मुस्तैदी और गोताखोरों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। श्रद्धालुओं को नदी के बहाव से दूर रहने और निर्धारित स्नान क्षेत्र में ही स्नान करने की सलाह दी गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126