search

दीपावली पर यूपी-दिल्ली को कनेक्ट करने वाले इस रूट पर चलाई गई एक्स्ट्रा बसें, इन लोगों को मिलेगा फायदा

Chikheang 2025-10-28 19:05:59 views 1279
  

दीपावली पर यूपी-दिल्ली को कनेक्ट करने वाले इस रूट पर चलाई गई एक्स्ट्रा बसें, इन लोगों को मिलेगा फायदा



जागरण संवाददाता, रायबरेली। दीपावली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम रायबरेली डिपो से शनिवार को दिल्ली रूट पर 38 बसों का संचालन किया गया। यात्रियों की सुविधा व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दीपावली की भीड़ के चलते राजधानी दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में अधिक से अधिक बसों का संचालन कर लोगों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा पर्व के मद्देनजर अन्य महत्वपूर्ण रूटों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को काठगोदाम और गोरखपुर रूट पर एक-एक अतिरिक्त बस चलाई गई। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि शनिवार को भीड़ अधिक होने पर 40 बसों का रूटचार्ट दिल्ली के लिए तैयार किया गया था। जिनमें 38 बसों का संचालन किया गया। जिन्होने बताया कि दिल्ली के लिए पहले से नियमित 8 बसों का संचालन किया जा रहा था।

त्योहार को देखते हुए इस रूट पर 10 बसों को अतिरिक्त 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। शनिवार को अधिक भीड़ होने पर 38 बसें दिल्ली भेजी गई है। जबकि काठगोदाम व गोरखपुर के लिए एक एक बसें शनिवार को चलाई गई है। जिन्होने बताया कि 176 बसों में 158 को इस बार इसी लिए अलर्ट पर रखा गया है कि ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244