search
 Forgot password?
 Register now
search

दीपावली त्योहार पर बारिश या धुंध? दीपावली के मौसम को लेकर मौसम विभाग की बड़ी अपडेट

LHC0088 2025-10-28 19:12:55 views 1260
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली का त्योहार भी आ चुका है। इसके बावजूद तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी है। तापमान में अभी तक गिरावट तक नहीं हुई है। ठंड के दूर-दूर तक आसार नजर नहीं आ रहा।  

मौसम में उतार - चढ़ाव के बावजूद सर्दी के आसार नहीं बन रहे हैं। पुरवा हवा के चलने से दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने लगी है। हवा में नमी भी बढ़ गई है लेकिन सर्दी की स्थितियां नहीं बन पा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूरे एक सप्ताह तक तापमान में बड़ी कमी आने की संभावना फिलहाल नहीं है। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुरवा हवा के साथ आए ऊंचे बादलों की वजह से मौसम में नमी बढ़ रही है लेकिन सर्दी के मौसम के आसार नहीं है। बादलों और नमी के बढ़ने से रात और दिन दोनों का तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा जो सामान्य 1.7 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा है। हवा में नमी का स्तर भी अधिकतम 91 प्रतिशत रहा है। शनिवार को भी नमी का स्तर 91 ही रहा है। लगातार नमी का स्तर बने रहने की वजह से रविवार को मौसम में उमस का भी अहसास लोगों ने किया है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा है। बादलों के आने की वजह से अब रात और दिन दोनों के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान शनिवार को 35.8 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा है। रविवार को दोनों ही मौसम केंद्रों पर तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। फिलहाल ऐसा ही मौसम अगले तीन से चार दिन तक बना रहेगा। इस दौरान सर्दी बढ़ने के आसार नहीं हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156114

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com