search

लुधियाना में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, नशे के ओवरडोज की आशंका

LHC0088 2025-10-31 11:06:27 views 1232
  

लुधियाना में युवक का संदिग्ध शव बरामद।



संवाद सहयोगी, लुधियाना। जवाहर नगर इलाके से वीरवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही थी कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। शव मिलने से इलाके में लोग जमा होने लगे। लेकिन पुलिस ने शव मिलने की किसी भी बात से इन्कार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भी इस प्रकार के शव की एंट्री नहीं है। सूत्र बताते हैं कि वीरवार को जवाहर नगर इलाके में एक युवक का शव किसी धर्मशाला के पास से मिला। जिसे देखकर लोग वहां इकट्ठा होने लगे। जब युवक को चैक किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

जिसे देखकर लग रहा था कि उसकी मौत नशा करने से हुई है। वहीं चौकी कोर्चर मार्केट के इंचार्ज लखविंदर मसीह ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर सूचना आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126