search
 Forgot password?
 Register now
search

वाराणसी में देव दीपावली पर 200 मीटर की ऊंचाई तक आतिशबाजी, तीन बार 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो

Chikheang 2025-11-4 17:07:07 views 1031
  

3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो में काशी की दिव्यता, इतिहास और आस्था का अनूठा संगम दिखेगा।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के अवसर पर काशी एक बार फिर दिव्यता, भव्यता और आधुनिकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेगी। बुधवार की सायं जब उत्तरवाहिनी गंगा के दोनों तट दीपमालाओं से जगमगाएंगे, तब संपूर्ण काशी एक स्वप्निल आभा में नहाई दिखाई देगी। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष देव दीपावली को और अधिक दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घाटों पर लाखों दीपों की जगमग ज्योति, लेजर शो और कोरियोग्राफ ग्रीन क्रैकर्स शो श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे। अर्धचंद्राकार घाटों पर दीपों की कतारें और जल पर तैरते दीपक भक्ति और सौंदर्य का अद्वितीय संगम रचेंगे। वहीं गंगा पार का रेत का क्षेत्र ‘कोरियोग्राफ और सिंक्रोनाइज ग्रीन क्रैकर्स शो’ की रंगीन रोशनी से नहाया हुआ नजर आएगा।

यह शो श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने आयोजित होगा, जो आधुनिक तकनीक ‘फायर वन फायरिंग सिस्टम’ के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। शिव भजनों की धुन पर लगभग 10 मिनट तक चलने वाला ग्रीन एरियल फायर क्रैकर शो रात आठ बजे आरंभ होगा। ‘हर-हर शंभू’, ‘शिव तांडव’ और ‘हे शिवा शिवा’ जैसे भजनों की ताल पर डमरुओं के निनाद और सतरंगी प्रकाश के संगम से घाटों का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

लगभग 1,000 फीट लंबे रेत के स्ट्रेच पर आयोजित इस कार्यक्रम में आतिशबाजियों के पटाखे 200 मीटर ऊंचाई तक जाएंगे। इनका रंगीन प्रकाश घाटों, गंगा की लहरों और दूर-दूर तक फैले क्षेत्र को आलोकित कर देगा। विशेष बात यह कि यह आतिशबाजी ग्रीन क्रैकर्स से होगी, जो पर्यावरण के अनुकूल होगा। साथ ही लेजर शो भी पूर्णिमा की रात में गंगा के ऊपर के आसमान को रंग-बिरंगी किरणों से सजाएगा।

चेतसिंह घाट पर 25 मिनट के लेजर लाइट्स शो में ईसा पूर्व 2000 वर्ष से ‘काशी कथा’ के माध्यम से सनातन का गौरव जीवंत होगा। 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो में काशी की दिव्यता, इतिहास और आस्था का अनूठा संगम दिखेगा। यह शो एक घंटे के अंतराल पर तीन बार होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था संग देव दीपावली की अब तक की तैयारी की समीक्षा की। कहा, काशी की परंपरानुसार देव दीपावली को भव्यता दी जाए। कोई कमी न छोड़ी जाए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हों। गंगा में नौकायन पर भी पूरी नजर रखी जाए। लाइफ जैकेट की पर्याप्त व्यवस्था हो। बिना लाइफ जैकेट नाव पर कोई सवार न हो, इसका इंतजाम रखा जाए। पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गंगा घाटों व गलियों की सफाई अच्छे ढंग से हो ताकि पर्यटक अच्छी अनुभूति लेकर जाएं। घाटों पर पर्याप्त महिला पुलिस की तैनाती रखी जाए। जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर देव दीपावली के दिन 15 लाख दीप जलाने का लक्ष्य है। दस लाख प्रशासन की ओर से व पांच लाख दीप सामाजिक संस्थाओं द्वारा जलाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार देव दीपावली का आयोजन ‘क्लीन काशी, ग्रीन काशी, डिवाइन काशी’ की भावना के साथ किया जा रहा है। नमो घाट से असि घाट तक स्मार्ट लाइटिंग, फ्लोरल डेकोरेशन, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी के माध्यम से काशी एक बार फिर दिव्यता और भक्ति का अद्भुत अनुभव कराने की तैयारी में है।

सोमवार को चेतसिंह घाट पर लाइट एंड साउंड शो का हुआ ट्रायल
देव दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी रहेंगे काशी में, बजड़े से देखेंगे पर्व देव दीपावली को भव्य तरीके मनाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे हैं। वह स्वयं देव दीपावली पर काशी में रहेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक योगी पांच नवंबर को देव दीपावली के दिन शाम को साढ़े चार बजे के करीब वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद वह नमो घाट से बजड़े पर सवार होकर देव दीपावली देखने जाएंगे। योगी श्री काशी विश्वनाथ और श्री कालभैरव का दर्शन पूजन करेंगे।

रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन छह की सुबह वापस लखनऊ चले जाएंगे। वैसे अभी प्रोटोकाल नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात नवंबर को काशी आ रहे हैं। उनकी अगवानी में योगी सात नवंबर को शाम चार बजे के करीब बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। आठ नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से चार ट्रेनों को प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाने के दौरान मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री को विदा करने के बाद वह वापस चले जाएंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा

5:00 बजे सांस्कृतिक संध्या नमो घाट पर
5:30 से 6:20 बजे तक किया जाएगा दीप प्रज्वलन सभी गंगा घाटों पर
7:00 से 7:45 बजे तक गंगा आरती दशाश्वमेध सहित अन्य घाटों पर
7:20 से 7:45 बजे लेजर एंड साउंड शो चेतसिंह घाट
8:25 बजे वीआइपी लेजर एंड साउंड शो चेतसिंह घाट पर
8:45 बजे से 8:55 बजे तक आतिशबाजी होगी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में
9:00 बजे से 9:25 बजे तक लेजर शो चेतसिंह घाट पर, पुन: 9:35 बजे से
6:20 बजे से 6:25 बजे तक आतिशबाजी नमो घाट पर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com