search

Weather Update: आगरा में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से तापमान में गिरावट

deltin33 2025-11-5 12:36:59 views 1265
  

प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छाए रहने के साथ सुबह से दोपहर तक कई बार बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार सुबह धुंध छा सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट


शहर में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे के करीब बूंदांबादी हुई। इसके बाद दोपहर 12 से 12:30 बजे के मध्य बूंदाबांदी हुई और धूप नहीं निकली। शाम चार बजे के करीब बादल छंटने पर सूरज निकला। दिनभर बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
ये है आज का पूर्वानुमान

  

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब शुष्क मौसम के साथ सुबह धुंध व तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131