search
 Forgot password?
 Register now
search

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने का मनाया जश्न, खेल मंत्री और हॉकी इंडिया एकादश के बीच हुआ मुकाबला

deltin33 2025-11-8 01:06:59 views 1252
  

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता गुरबख्श सिंह और असलम शेर खान सहित इस खेल के अन्य दिग्गज मौजूद रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हॉकी इंडिया ने खेल के कुछ सबसे प्रसिद्ध दिग्गजों को उनके योगदान और खिलाड़‍ियों की पीढ़‍ियों को दी गई प्रेरणा के लिए सम्मानित किया। समारोह में सम्मानित होने वालों में गुरबख्श, असलम, हरबिंदर सिंह, अजित पाल सिंह, अशोक कुमार, बीपी गोविंदा, जफर इकबाल, ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, विनीत कुमार, मीर रंजन नेगी, रोमियो जेम्स, असुंता लाकड़ा और सुभद्रा प्रधान शामिल रहे।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री थिरु उदयनिधि स्टालिन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इन सब ने इस खेल की शानदार यात्रा की सराहना की।

मंडाविया ने कहा कि इस खेल ने कई पड़ाव देखे हैं और ओलंपिक में हॉकी के माध्यम से ही हमने दुनिया को दिखाया कि भारत खेलों में क्या हासिल कर सकता है। शताब्दी समारोह की शुरुआत मंडाविया की अगुवाई वाली खेल मंत्री एकादश और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिरकी की कप्तानी वाली हॉकी इंडिया एकादश के बीच एक प्रदर्शनी मैच के साथ हुई।

खेल मंत्री एकादश ने ब्यूटी डुंगडुंग, सलीमा टेटे और कृष्णा पाठक के गोलों की मदद से 3-1 से जीत दर्ज की, जबकि हॉकी इंडिया एकादश के लिए मनप्रीत सिंह ने एकमात्र गोल किया। इस मैच में पुरुष और महिला राष्ट्रीय हॉकी टीमों के खिलाड़‍ियों ने हिस्सा लिया। समारोह में स्मारक पुस्तक, \“भारतीय हॉकी के 100 वर्ष\“ का विमोचन भी हुआ।

वहीं विशेष फोटो प्रदर्शनी में दुर्लभ अभिलेखीय तस्वीरें, ओलंपिक स्मृतियां और यादगार चीजें प्रदर्शित की गईं, जो 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारतीय हॉकी के स्वर्णिम पदार्पण से लेकर आधुनिक युग में इसके पुनरुत्थान तक के विकास को दर्शाती हैं।

तिरकी ने कहा कि उस मैदान पर वापस आना बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव रहा, जहां से उनकी हॉकी यात्रा शुरू हुई थी। इस दौरान एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की ट्रॉफी का भी प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें- 100 Years of Hockey : हाकी की उपलब्धियों में अमिट है मेरठ का नाम...उपलब्धियों की फेहरिस्त है बहुत बड़ी

यह भी पढ़ें- हाॅकी के 100 साल पूरे! चंडीगढ़ में हर वर्ष होगी लीग प्रतियोगिता, प्रशासक ने लोगो किया लॉन्च, विजेता को मिलेगा 35 लाख का इनाम

यह भी पढ़ें- हॉकी के 100 साल पूरे होने पर खिलाड़ियों ने काटा केक, स्पाेर्ट्स स्टेडियम में किया प्रतिभा का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- हॉकी खेल को 100 वर्ष पूरे, खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी पहुंच खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

यह भी पढ़ें- हॉकी के 100 साल पूर्ण: रामपुर के सींगन खेड़ा में आज मनाया जाएगा जश्न, प्रतियोगिता मैच होंगे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467494

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com