search

केरल: नशे में धुत युवक ने वित्त मंत्री की कार को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

deltin33 2025-11-9 18:37:54 views 1313
  

केरल में हादसे का शिकार हुई वित्त मंत्री की कार। प्रतीकात्मक तस्वीर



डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में वित्त मंत्री केएन बालगोपाल की गाड़ी को टक्कर मार दी। यह हादसा शनिवार की रात लगभग 10 बजे केरल के वामनपुरम में हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केरल पुलिस के अनुसार, राज्य के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल कोट्टाराक्कारा से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। आरोपी सड़क की उल्टी तरफ गाड़ी चला रहा था।
कैसे हुआ हादसा?

सड़क पर ओवरटेक करने की कोशिश में आरोपी ने पहले एक कार को टक्कर मारी। इस दौरान आरोपी ने कार से नियंत्रण खो दिया और उसकी कार वित्त मंत्री की कार से जा टकराई। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

वित्त मंत्री की कार भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में वित्त मंत्री बालगोपाल विधायक जी स्टीफन की कार से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुए। पुलिस ने आरोपी की पहचान 45 वर्षीय मैथ्यू थॉमस के रूप में की है, जो एलेन्थूर का रहने वाला है।
जमानत पर रिहा हुआ आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था, जिसमें साफ हो गया है कि घटना के दौरान आरोपी नशे में था। पुलिस ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए गाड़ी भी जब्त कर ली है। फिलहाल, उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131