search

दिल्ली में आटोमेशन सिस्टम में खराबी, छह उड़ाने देरी से पहुंची देहरादून एयरपोर्ट

Chikheang 2025-11-8 04:36:06 views 1245
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, जागरण, डोईवाला : दिल्ली में आटोमेशन सिस्टम में आई खराबी के चलते दिल्ली होकर देहरादून आने वाली हवाई उड़ानों पर इसका खासा असर देखा गया।

इस कारण यह उड़ाने अपने निर्धारित समय से देरी से एयरपोर्ट पर पहुंची। देहरादून हवाई अड्डे पर शुक्रवार को जयपुर, दिल्ली, मुंबई समेत छह उड़ानों पर इसका असर देखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की सुबह दिल्ली से नौ बजे आने वाली उड़ान 9.32 पर, इंडिगो की जयपुर से सुबह 9:45 पर आने वाली उड़ान सुबह 11:19 पर एयरपोर्ट पहुंची।

जबकि इंडिगो एयरलाइंस की शाम 3:20 पर आने वाली दिल्ली की उड़ान देर शाम 7:32 पर एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा एयर इंडिया की दिल्ली से दोपहर 12:20 पर आने वाली उड़ान दोपहर 1:39 पर एयरपोर्ट पहुंच पाई। जबकि एयर इंडिया की मुंबई से दोपहर 2.20 पर आने वाली उड़ान दोपहर 3:32 पर एयरपोर्ट पहुंची। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा एयर इंडिया की शाम 4:10 पर दिल्ली से आने वाली उड़ान शाम 5:59 पर एयरपोर्ट पहुंच पाई। एयरपोर्ट के निदेशक बीसीएच नेगी ने बताया कि दिल्ली में आटोमेशन सिस्टम में आई खराबी के चलते उड़ाने देरी से एयरपोर्ट पहुंची है।

यह भी पढ़ें- कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, जल्द मिलेगी 1899 करोड़ की अतिरिक्त राशि

यह भी पढ़ें- वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन हवाई अड्डे पर बम की धमकी, सभी उड़ानें रोकीं
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244