search

धान लादकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत, वाहन के अनियंत्रित होने के बाद हुआ हादसा

LHC0088 2025-11-8 22:07:43 views 1256
  



जागरण संवाददाता, इटवा। धान लादकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जब देर रात वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा शुक्रवार की रात लटेरा गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान खुनियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत रूद्रौलिया निवासी 38 वर्षीय धर्मेंद्र साहनी पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। अचानक हुई इस दुर्घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र शुक्रवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली से खेतों से धान लेकर घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह लटेरा गांव के समीप पहुंचे, ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। धर्मेंद्र ट्राली के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बड़ी मशक्कत से वाहन हटाकर शव निकाला। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही स्वजन व ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। चारों बच्चों में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

शनिवार दोपहर बिना पुलिस को सूचना दिए ही स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इटवा थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी थाने में नहीं दी गई है, न ही इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126