search

वॉशरूम में 8वीं के छात्र के साथ मारपीट, प्राइवेट पार्ट में लगी चोट; स्कूल प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज

deltin33 2025-11-10 19:08:14 views 1325
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के मैसूर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मैसूर जिले के जयलक्ष्मीपुरम स्थित जाने माने विद्यालय में रैगिंग का मामला प्रकाश में आया है।

विद्यालय में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र के साथ उसके तीन सहपाठियों ने विद्यालय परिसर में ही मारपीट की है। इस दौरान छात्र के निजी अंगों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र का उपचार अस्पताल में चल रहा है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पीड़ित छात्र को परेशान करते थे आरोपी

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आरोपी छात्र पीड़ित को प्रतिदिन परेशान करते थे और उससे मोबाइल और पैसे मांगते थे। आरोप है कि तीनों 25 अक्टूबर को कक्षा 8वीं के छात्र को स्कूल के वॉशरूम में ले गए, जहां पर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसके निजी अंगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कई मामलों में दर्ज हुई एफआईआर

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, लेकिन बाद में परिवार और रिश्तेदारों के दबाव में आकर लक्ष्मीपुरम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) और 125(B) और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है।
स्कूल प्रबंधक को बनाया गया आरोपी नंबर एक

पुलिस में की गई शिकायत में विद्यालय प्रबंधन प्रमुख और शिक्षक को आरोपी नंबर 1 (A1) के रूप में नामित किया गया है। वहीं, तीन छात्रों को किशोर जे1, जे2 और जे3 के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में स्कूल प्रशासन की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: RT-PCR टेस्ट के दौरान महिला डॉक्टर पर हथौड़े से किया था वार, अब कोर्ट ने 7 साल के लिए भेजा जेल

यह भी पढ़ें: UPSC के लिए सब कुछ छोड़ा, अब खुद को नहीं पहचानती; मानवी श्रीवास्तव ने शेयर किया अकेलेपन का दर्द
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131