search

Delhi Blast: धमाके से 5 KM तक दहल गए थे लोग, 1 KM तक हिल गई थी धरती

Chikheang 2025-11-11 22:07:05 views 770
  Delhi Blast



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Blast 2025 यह धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब पांच किमी दूर तिलक ब्रिज तक उसकी आवाज सुनाई पड़ी। जबकि, एक किमी के दायरे में धरती हिल गई। घरों, दुकानों के साथ ही कार्यालयों के शीशे तक टूट गए। पुरानी दिल्ली व राजघाट की ओर से बड़ी तादात में पक्षी उड़ते हुए नई दिल्ली की ओर आने लगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिविक सेंटर के कर्मियों ने भी धमाका सुनने की बात कहीं। भागीरथ पैलेस के कारोबारी संगठन के अध्यक्ष राधे श्याम मिश्रा ने बताया कि उनके बाजार के कई दुकानों के न सिर्फ शीशे टूट गए, बल्कि तेज धमाके के साथ कंपन महसूस किया गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Blast: विस्फोट के बाद दहशत में गुजरा पूरा दिन, बाजारों में पसरा सन्नाटा; भारी फोर्स तैनात  

ऐसे में लोगों में इस धमाके की चर्चा काफी देर तक रही कि यह क्या है। टायर फटने या सिलेंडर ब्लास्ट के कयासों के आधे घंटे बाद यह जानकारी मिली कि लालकिला के सामने धमाका हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244