search

पुंछ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी JCB; चालक की मौत

cy520520 2025-11-17 19:07:42 views 1231
  

पुंछ में गहरी खाई में गिरी JCB। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, पुंछ। नगर से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित गांव चंडक में एक जेसीबी दुर्घटना में चालक की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद पुंछ जिले के चंडक गांव में तगला लिंक रोड की कटाई कार्य में लगी जेसीबी संख्या जेके12ऐ-5102 एक चट्टान से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जेसीबी सड़क से गिरकर लगभग पचास फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल चालक को गंभीर हालत में राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक चालक की पहचान ताहिर हुसैन पुत्र मुहम्मद मुश्ताक निवासी साब्जियां पुंछ के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गांव कनकोट क्षेत्र में रहकर जेसीबी चला रहा था। पुंछ पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना स्थानीय समुदाय में शोक का कारण बनी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725