search

सिर से अलग हो गए दोनों के धड़, गुरुग्राम में डंफर की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

deltin33 2025-10-14 04:06:37 views 1246
  

सेक्टर-65 थाना क्षेत्र के मैदावास रोड पर लैमनट्री होटल के सामने की घटना।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कादरपुर में रविवार रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने पहले बाइक में टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरते ही दोनों दोस्तों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हादसे के बाद फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कादरपुर निवासी राजीव कुमार (31) और कुशीनंद्र (30) बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में मैदावास रोड पर लैमनट्री होटल के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए और डंपर उन्हें कुचल दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेजवाया। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप मामले में गुरुग्राम साइबर पुलिस की श्रीनगर में छापेमारी, एडवोकेट निकले साइबर ठग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131