search

रेलवे ने बढ़ाया आमदनी का रास्ता: बरेली जंक्शन पर बनाई जाएंगी दुकानें, यात्रियों-बच्चों के लिए मनोरंजन व सुविधा स्टोर

Chikheang 2025-11-18 03:37:01 views 1290
  

बरेली जंक्‍शन के बाहर का दृश्‍य  



जागरण संवाददाता, बरेली। Bजंक्शन का बाहरी परिसर जल्द बदला हुआ नजर आ सकता है। रेलवे ने पार्किंग एरिया में नई दुकानें बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इससे विभाग की आमदनी बढ़ने के साथ ही यात्रियों की सुविधा में भी इजाफा हो सकेगा। यहां वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक तौर पर इसका आकलन करने के साथ इसकी रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल मुख्यालय भेज दी है। वहां से इस प्रपोजल को अंतिम स्वीकृति दिलाने के लिए रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे ने जंक्शन पर काफी बदलाव करने की कार्ययोजना तैयार की है। अभी जंक्शन के बाहरी परिसर में पार्किंग के लिए निर्धारित जगह के पास ही नई दुकानें तैयार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बाहरी परिसर में 10 बाई 15 की दुकानें बनाने का सर्वे किया गया है। इन दुकानों के लिए केवल जगह का आवंटन टेंडर के माध्यम से किया जाएगा। आवंटियों को दुकानें खुद ही बनानी होगी। इन दुकानों में खाने-पीने की चीजों के साथ बच्चों के मनोरंजन और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी चीजों की बिक्री की जाएगी।

सीएमआइ इमरान ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की प्रारंभिक आख्या तैयार कर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई है। यहां दुकानें बनाने के लिए टेंडर के जरिये सिर्फ जगह का आवंटन करेगा। दुकानें खुद आवंटियों को ही तैयार करनी होगी। इसके लिए परिसर में कुछ काफी बदलाव करने होंगे। उन्होंने बताया कि यह केवल शुरुआती सर्वे है। डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए विस्तृत आख्या उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद तैयार की जाएगी।
यात्रियों को अवैध वाहन स्टैंड से भी मिल सकेगी निजात

रेलवे ने जंक्शन के बाहरी परिसर में पार्किंग एरिया तैयार कर उसका ठेका दिया है, लेकिन बड़ी संख्या में ई-रिक्शा, टैंपो वालों के साथ दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक भी पार्किंग के बजार बेतरतीब ढंग से इधर-उधर गाड़ियां लगा देते हैं। ऐसे में यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। अक्सर रेलवे परिसर के गेट पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के प्रोजेक्ट के बाद जंक्शन के परिसर में बना अवैध वाहन स्टैंड से भी मुक्ति मिल सकेगी।

  

यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस की तीन बोगियों के चार शीशे दरके, डेढ़ घंटे विलंब से आई रायबरेली रेलवे स्टेशन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244