search

दशहरा पर नैनीताल के ऑटम सीजन में उछाल, गेस्ट हाउस व होम स्टे के अधिकांश कमरे बुक

Chikheang 2025-10-3 04:06:23 views 1302
  स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, केव गार्डन व मालरोड पर सैलानियों से रौनक रही। जागरण





जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी के ऑटम सीजन में उछाल आना शुरू हो गया है। नगर के होटलों के 60 प्रतिशत कमरे गुरुवार को पैक रहे। वहीं, वाहनों का दबाव बढ़ने व शहर में दुर्गा महोत्सव के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।  स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, केव गार्डन व मालरोड पर सैलानियों से रौनक रही।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नौकायन करने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रही तो घोड़ा चालक व टैक्सी चालक पूरे दिन व्यस्त रहे। भोटिया बाजार व गिफ्ट सेंटरों में खरीदारों का तांता लगा रहा। नगर में आठ हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है। नगर के गेस्ट हाउस व होम स्टे के अधिकांश कमरे बुक रहे।  



नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि अब सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। वीकेंड के चलते सैलानियों की आमद में अगले तीन दिन बढ़ोतरी होगी। ऑटम सीजन 20 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है।  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244