search

Weather News: भागलपुर मानसून की वापसी, 8 अक्टूबर तक गरज के साथ बारिश की संभावना

Chikheang 2025-10-4 11:05:39 views 1325
  भागलपुर में मानसून सक्रिय, 13 मिमी हुई बारिश। सांकेतिक तस्वीर





संवाद सहयोगी, भागलपुर। जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले आठ दिनों से रुक-रुककर रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। शुक्रवार को 13 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के कारण दुर्गापूजा मेला प्रभावित हुआ है, जिससे मां दुर्गा के विसर्जन में भी बाधा उत्पन्न हुई है।

मानसून की सक्रियता का कारण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव का क्षेत्र है। इससे उत्पन्न पूर्वी हवाएं नमी लेकर बिहार की ओर बढ़ रही हैं, जिसके कारण वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि हुई है।



इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो मौजूदा मौसम प्रणाली को ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

भागलपुर से मानसून की औसत विदाई तिथि 10 अक्टूबर मानी जाती है, लेकिन पूर्वी हवाओं की सक्रियता के कारण इस समय सीमा में देरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की वापसी अभी कुछ दिन टल सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 8 अक्टूबर तक जिले के अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।



एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

औसतन 90 प्रतिशत आर्द्रता और 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वी हवा चलती रहेगी। शुक्रवार का तापमान अधिकतम 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 86 प्रतिशत आद्रता के साथ 4.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चल रही है।


पिछले आठ दिनों की वर्षा का रिकार्ड

    तारीख वर्षा (मिमी)
   
   
   26 सितंबर
   3.8
   
   
   27 सितंबर
   4.8
   
   
   28 सितंबर
   1.2
   
   
   29 सितंबर
   1.1
   
   
   30 सितंबर
   8.0
   
   
   1 अक्टूबर
   18
   
   
   2 अक्टूबर
   16
   
   
   3 अक्टूबर
   13
   
   
   कुल वर्षा (8 दिन में)
   65.9
   

(सौजन्य: बीएयू सबौर)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244