search

फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल से 500 मीटर दूरी पर हुआ विस्फोट, यहां बंद है बरेली दंगे का आरोपित मौलाना तौकीर रजा

Chikheang 2025-10-5 06:36:36 views 1349
  लोहिया अस्पताल में भर्ती घायलों से पूछताछ कर वीडियो बनाते एटीएस के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार तिवारी (मध्य में)। जागरण





जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कोचिंग सेंटर के बाहर हुए धमाके की घटना का आतंकी कनेक्शन होने की भी शंका जताई जा रही है। घटनास्थल से सेंट्रल जेल की दीवार की दूरी करीब 500 मीटर दूरी पर ही है। यहां कई खूंखार कैदियों के अलावा बरेली दंगे का आरोपित मौलाना तौकीर रजा भी बंद है। देर शाम लखनऊ से एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। उसके बाद टीम ने डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल बच्चों से भी पूछताछ कर उनकी वीडियोग्राफी भी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



शनिवार देर शाम करीब 8 बजे लखनऊ से एटीएस के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार तिवारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां घटनास्थल का जायजा लेकर टीम स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची। वहां भर्ती सभी घायल छात्रों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बयानों के वीडियो भी बनाए।

टीम वहां से दोबारा घटनास्थल पर गई और आसपास के लोगों से पूछताछ करने की कोशिश की। इस हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वह फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से लगभग 500 मीटर दूरी पर है। इसी सेंट्रल जेल में कई खूंखार कैदियों के अलावा विगत शनिवार से बरेली में हुए बवाल के आरोपित मौलाना तौकीर रजा को भी यहां बंद किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244