search
 Forgot password?
 Register now
search

Goa Club Fire: अगले हफ्ते तक भारत वापस लाए जा सकते हैं दोनों लूथरा भाई, फुकेत में रेस्टोरेंट के बाहर हिरासत में लिए गए

LHC0088 2025-12-13 01:47:26 views 481
गोवा में रोमियो लेन में क्लब बिर्च के मालिक दो भाई- सौरभ और गौरव लूथरा को अगले हफ्ते तक भारत लाए जाने की उम्मीद है। क्लब बिर्च में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाइयों भारत वापस लाने की कानूनी औपचारिकताएं काफी लंबी हैं और हफ्ते के आखिर यानी वीकेंड में ये सभी प्रक्रियाएं धीमी हो जाती हैं। सूत्रों के अनुसार, “बैंकॉक में भारतीय दूतावास सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा से जुड़े मामले में थाई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।“



इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सूत्रों ने कहा, “दूतावास के हस्तक्षेप के बाद थाई अधिकारियों ने फुकेत में दोनों को हिरासत में ले लिया है। थाई अधिकारी फिलहाल स्थानीय कानूनों के अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें दोनों व्यक्तियों को भारत वापस भेजना भी शामिल है।”



सूत्रों के अनुसार, कार्यवाही के तहत दोनों भाइयों को फुकेत से बैंकॉक में इमिग्रेशन डिपार्टमेंट सेंटर ले जाया जाएगा। बैंकॉक में उन्हें इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा और औपचारिकताओं और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद, निर्वासन प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/humayun-kabir-accuses-tmc-mla-babri-masjid-fund-of-stealing-donations-using-fake-qr-codes-article-2309872.html]बाबरी मस्जिद फंड में फर्जी QR कोड से चंदा चोरी! हुमायूं कबीर ने TMC विधायक पर लगाया आरोप
अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 9:11 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/anmol-bishnoi-will-not-be-taken-into-custody-by-police-or-agencies-for-one-year-mha-imposes-bns-303-tihar-jail-lawrence-bishoi-article-2309870.html]अनमोल बिश्नोई को 1 साल तक कस्टडी में नहीं ले सकेगी पुलिस और एजेंसी, MHA ने लगाया BNSS 303 वाला \“लॉक\“
अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 8:50 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-speeds-up-visas-for-chinese-professionals-amid-thaw-in-ties-article-2309861.html]चीनी नागरिकों को अब जल्द मिलेगा वीजा..भारत ने आसान किया नियम, जानें- क्या है वजह
अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 8:16 PM

जांचकर्ताओं के अनुसार, भाइयों ने आधी रात को लगी आग के दो घंटे से भी कम समय बाद थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए और रविवार सुबह तड़के उड़ान भरी, वे “पिछले चार दिनों से फुकेत में थे“।



एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, “दोनों एक होटल में ठहरे हुए थे और आस-पास के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। कानूनी औपचारिकताओं के कारण उन्हें भारत लाने में तीन से चार दिन लगेंगे। वे थाईलैंड पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों को पहले बैंकॉक ले जाया जाएगा।”



गुरुवार को गोवा में बोलते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “मैं गोवा पुलिस और सभी केंद्रीय एजेंसियों… CBI, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उनकी त्वरित कार्रवाई और समन्वय के कारण, चार दिनों के भीतर, थाईलैंड भाग गए दोनों क्लब मालिकों को वहां हिरासत में ले लिया गया है।”



Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने कैसे दबोचा? अधिकारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, गोवा अग्निकांड के बाद होटल में छिपे थे आरोपी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com