search

आंध्र प्रदेश: चलती ट्रेन में चाकू की नोक पर महिला के साथ रेप, मारपीट कर मोबाइल और कैश भी लूटा

deltin33 2025-10-15 18:07:44 views 1248
  

आंध्र प्रदेश में चलती ट्रेन में महिला से दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में चलती ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, गुंटूर और पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली एक पैसेंजर ट्रेन में घटना को अंजाम दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, इस घटना उस वक्त की है जब राजामहेंद्रवरम की रहने वाली महिला चारलापल्ली जाने के लिए संतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस में सवार हुई। इसी दौरान जब ट्रेन गुंटूर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति कोच के पास आया और दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
अकेले कोच में यात्रा कर रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला ट्रेन की एक कोच में अकेले यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन गुंटूर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति कोच के पास आया और दरवाजा खोलने का प्रयास किया।

महिला ने उस व्यक्ति से कहा कि यह महिला कोच और उसने दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। बावजूद इसके वह व्यक्ति कोच में घुस गया और उसे अंदर से बंद कर दिया।
चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रेन गुंटूर और पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच चल रही थी, तो उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और उससे 5600 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। जब ट्रेन पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशन के पास पहुँची, तो आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग गया।
पीड़िता ने की रेलवे पुलिस से शिकायत

वहीं, इस घटना के बाद महिला ने चरलापल्ली तक अपनी यात्रा जारी रखी और कानूनी कार्रवाई की मांग के लिए सिकंदराबाद राजकीय रेलवे पुलिस से संपर्क किया। इस मामले को लेकर जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर, आगे की जांच के लिए घटना के संबंध में एक \“जीरो एफआईआर\“ दर्ज कर ली गई है। इस केस को आंध्र प्रदेश के नादिकुडी पुलिस स्टेशन स्थानांतरित किया जा रहा है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: \“मुक्का मारा, छाती को छुआ\“, महाराष्ट्र के गुरुकुल में यौन शोषण के आरोप में बाबा गिरफ्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131