search
 Forgot password?
 Register now
search

महाठग रवींद्रनाथ ने दुबई के शेख को भी लगाया 29.60 करोड़ का चूना, पुलिस आयुक्त से मिलकर दिखाए सबूत

LHC0088 2025-12-14 03:37:04 views 568
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। महाठग रवींद्रनाथ ने दुबई के एक शेख से भी लगभग 29.60 करोड़ रुपये (12 मिलियन दिरहम) निवेश कराने के नाम पर ठगे थे। वह दुबई से शनिवार सुबह शहर पहुंचे और पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मुलाकात की। उन्होंने रवींद्रनाथ, अभिनेता सूरज जुमानी समेत कई साझेदारों के खिलाफ दस्तावेज और ठगी गई रकम की चेक दिखाई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि रवींद्रनाथ के साथ ठगी की रकम को साझेदार दीपक चौधरी क्रिप्टो में बदलता और हवाला में भी प्रयोग करता था। महाठग की दुबई में द मैक में संपत्ति खरीदने की बात भी सामने आ रही है।

उनके अनुसार ठग ने दुबई में सेलिब्रिटी का फुटबाल टूर्नामेंट का प्रमोशन भी कराया। सूरज जुमानी जेल में रवींद्रनाथ से दो बार मिला और पुलिस की गतिविधियां बताकर दुबई भाग निकला। सूरज को इस बात का पता चल चुका था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। अब पुलिस महाठग के साझेदारों और उसकी पत्नी का पता लगाने में जुटी है। वहीं, राजस्थान से भी एक पीड़ित के आने की संभावना है। वह भी महाठग की ठगी का शिकार हुआ है।

दिल्ली के मालवीय नगर निवासी महाठग रवींद्रनाथ सोनी के देहरादून वाले घर से एसआइअी ने 10 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, हार्ड डिस्क, सीपीयू बरामद किया था। इसके बाद टीम उसे लेकर शुक्रवार देर रात वापस लौट आई। उधर, शनिवार सुबह दुबई के एक शेख पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ कई बातें बताईं और साक्ष्यों के रूप में दस्तावेज भी दिए।

उन्होंने बताया कि रवींद्रनाथ ने उनके साथ ही दुबई और जापान के सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी की है। महाठग की पहली पत्नी स्वाति और सूरज जुमानी कई बार जापान गए थे। इसी वर्ष स्वाति गई थी। शेख ने बताया कि जापान में बैंक में पैसे रखने पर टैक्स देना पड़ता है।

इसीलिए उन्होंने अपने पैसे को दुबई में पहले दिरहम में बदला, फिर रवींद्रनाथ की कंपनी में निवेश किया था। इससे वह सोना खरीद और ट्रेडिंग करना चाहते थे लेकिन ठग उन्हें भी चूना लगा भाग गया। तीन साल पहले दुबई में रवींद्रनाथ पर ट्रैवल बैन लगा दिया गया था लेकिन वह वहां काफी समय छिपकर रहा। इसके बाद दुबई से मस्कट और वहां से भारत पहुंचा।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि शेख के अनुसार महाठग का साथी दीपक चौधरी क्रिप्टो में ठगी की रकम बदलता था। हवाला में लेनदेन की बात भी सामने आई है। उन्होंने शेख से ट्रैवल बैन की नोटिस दूतावास के जरिये भिजवाने की बात कही है। हालांकि शेख ने उन्हें इसकी प्रति भी दी है। उन्होंने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही।
सोनू सूद, खली के बाद अब एक अभिनेत्री का भी आया नाम

पुलिस आयुक्त ने बताया कि रवींद्रनाथ के कई सेलिब्रिटी के संपर्क में था। अभी तक सोनू सूद, रेसलर खली, सूरज जुमानी के फोटो व वीडियो मिले थे लेकिन अब एक अभिनेत्री का भी वीडियो मिला है। पता चला है कि सोनू सूद के मैनेजर अभिषेक राव ने ही रवींद्रनाथ का वकील कराया है। सूरज जुमानी की पैरवी के लिए वकील को अभिषेक ने ही उनके पास भिजवाया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com