गाजियाबाद में संस्थागत प्रसव में प्राइवेट के सापेक्ष पिछड़ रहे हैं सरकारी अस्पताल, नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का भी रहा बुरा हाल

cy520520 2025-10-12 15:36:36 views 1233
  



मदन पांचाल, गाजियाबाद। जिले में प्राइवेट अस्पतालों के सापेक्ष सरकारी अस्पताल संस्थागत प्रसव कराने में पिछड़ रहें हैं। जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष रखी गई रिपोर्ट के अनुसार जिला महिला अस्पताल के साथ कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रसव कराये जा रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के लिए जिले में एक हजार से अधिक आशा कार्यकर्ताओं को भत्ते के आधार पर रखा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सितंबर माह की रिपोर्ट में सबसे कम संयुक्त अस्पताल में प्रसव हुए हैं। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति भी अच्छी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष में प्राइवेट अस्पतालों में 95788 और सरकारी अस्पतालों में 19288 प्रसव कराने कराने का लक्ष्य निर्धारित है। अप्रैल से सिंतबर तक का प्राइवेट में 38250 और सरकारी अस्पतालों में नौ हजार प्रसव कराए कराने का लक्ष्य हैं।

लक्ष्य के सापेक्ष सितंबर तक प्राइवेट अस्पतालों में कुल 37479 और सरकारी अस्पतालों में 9483 प्रसव कराये गये हैं। लक्ष्य से थोड़ा अधिक प्रसव तो कराए गए हैं लेकिन प्राइवेट अस्पतालों से बहुत कम प्रसव कराने की रिपोर्ट है। यह स्थिति तब है जबकि जिला महिला अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में महिला विशेषज्ञों की कमी नहीं है। कई सीएचसी फर्स्ट रेफरल यूनिट में दर्ज है। सर्जन भी तैनात किये गये हैं।

पता चला है कि सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन प्रसव करने से चिकित्सक बचते हैं। कई अस्पतालों में तो महीने में दो चार प्रसव ही कराये जा रहे हैं। इसमें डूंडाहेडा अस्पताल सबसे पीछे है। उधर सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का दावा है कि प्रसव सरकारी अस्पतालों में प्रसव अच्छे हो रहे हैं। प्राइवेट से जरूर कम हैं। इसमें सुधार के लिए प्रयास जारी हैं।
अप्रैल से सितंबर माह तक सरकारी अस्पतालों में कराए गए प्रसव

  

    अस्पताल लक्ष्य प्रसव
   
   
   सीएचसी डासना
   2100
   1076
   
   
   सीएचसी लोनी
   4788
   2222
   
   
   पीएचसी भोजपुर
   750
   535
   
   
   सीएचसी मोदीनगर
   650
   369
   
   
   सीएचसी मुरादनगर
   1500
   760
   
   
   महिला अस्पताल
   6500
   3269
   
   
   संयुक्त अस्पताल
   1400
   509
   
   
   50 बेडेड लोनी
   1200
   570
   
   
   सीएचसी बम्हैटा
   100
   65
   
   
   53 नगरीय केंद्र
   300
   128
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
133028

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.