दुनिया के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले टॉप 10 शहर की लिस्ट।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। शहरों में बढ़ती गाड़ियों की संख्या और सीमित रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से ट्रैफिक अब सिर्फ “देरी” नहीं, बल्कि एक रोज़ की परेशानी बन चुका है। TomTom Traffic Index की लेटेस्ट रैंकिंग में ऐसे शहरों की लिस्ट सामने आई है, जहां औसत भीड़भाड़ सबसे ज्यादा है। इस रिपोर्ट में सिर्फ ट्रैफिक का प्रतिशत ही नहीं, बल्कि गाड़ियों की औसत स्पीड, 15 मिनट में तय की गई औसत दूरी और सालभर में पीक आवर्स के दौरान बर्बाद हुआ समय भी बताया गया है। आइए विस्तार जानते हैं दुनिया उन टॉप-10 शहरों के बारे में जहां पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक लगता है।
टॉप 10 सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहर
1. मैक्सिको सिटी (मैक्सिको)
इस लिस्ट में नंबर-1 पर मैक्सिको सिटी है। यहां औसत स्पीड 17 km/h के आसपास है कि आम दिनों में भी ड्राइविंग काफी धीमी है। यहां पर लोग 15 मिनट में महज 4.4 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। साथ ही लोगों के हर साल भीड़भाड़ में 184 घंटे बर्बाद होते हैं।
2. बेंगलुरु (भारत)
भारत का बेंगलुरु शहर दुनिया के सबसे ज्यादा ट्रैफिक लगने वाले सिटी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां की औसत स्पीड 16.6 km/h है। यहां के लोग 15 मिनट में केवल 4.2 किमी की दूरी तय कर पाते है। यहां लोगों के हर साल भीड़भाड़ में 168 घंटे बर्बाद होते हैं। यहां पर ऑफिस टाइम में ट्रैफिक का असर बहुत ज्यादा पड़ता है।
3. डबलिन (आयरलैंड)
Dublin में सालाना 191 घंटे ट्रैफिक में फंसना काफी बड़ा आंकड़ा है, जो वर्किंग प्रोफेशनल्स की लाइफस्टाइल पर सीधा असर डालता है। यहां के लोगों की गाड़ियों की औसत स्पीड 17.4 km/h है।
4. लॉड्ज (पोलैंड)
पोलैंड का लॉड्ज इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है। यहां के लोगों की गाड़ियों की औसत स्पीड 22.5 km/h है। वहीं, लोगों महज 15 मिनट में केवल 5.6 किमी की दूरी तय कर पाते है। इस ट्रैफिक की वजह से लोगों का सालाना 135 घंटे बर्बाद होते हैं।
5. पुणे (भारत)
Pune का टॉप-5 में होना बताता है कि अब ट्रैफिक की समस्या सिर्फ बड़े मेट्रो तक सीमित नहीं रह गई है। यहां पर लोगों का ट्रैफिक की वजह से हर साल 152 घंटे बर्बाद होते हैं। वहीं, लोगों की गाड़ियों की स्पीड 18 km/h है और 15 मिनट में 4.5 km की दूरी तय कर सकते हैं।
6. लुब्लिन (पोलैंड)
इस लिस्ट में यह शहर स्पीड के मामले में काफी बेहतर है। 15 मिनट में 6.8 km तय होना दिखाता है कि यहां पर ज्यादा ट्रैफिक के बावजूद उतना स्लो नहीं है। यहां पर लोगों का हर साल 117 घंटे केवल ट्रैफिक की वजह से बर्बाद होते हैं। लोगों की गाड़ियों की औसत स्पीड महज 27 km/h है। साथ ही लोग केवल 15 मिनट में 6.8 km की दूरी तय कर पाते हैं।
7. बोगोटा (कोलंबिया)
बोगोटा का डेटा बताता है कि यहां ट्रैफिक रोजमर्रा के आने-जाने में बड़ा रोल निभाता है और पीक आवर्स में हालत और बिगड़ जाती है। यहां की गाड़ियों की औसत स्पीड 18.9 km/h है। साथ ही लोग 15 मिनट में केवल 4.7 km की दूरी तय कर पाते हैं। लोगों का हर साल 153 घंटे बर्बाद होते हैं।
8. अरेक्विपा (पेरू)
यहां के ट्रैफिक का हाल करीब बोगाता जैसा ही है। यहां पर हर साल लोगों का ट्रैफिक की वजह से 154 घंटे बर्बाद होते हैं। यहां के लोगों की गाड़ियों की औसत स्पीड 18 km/h है। यहां के लोग 15 मिनट में केवल 4.5 km की दूरी तय कर पाते हैं।
9. लीमा (पेरू)
लीमा का ट्रैफिक डाटा इस टॉप-10 में सबसे ज्यादा चौंकाता है क्योंकि यहां सालाना 195 घंटे पीक आवर्स में ही बर्बाद हो जाते हैं। यह करीब-करीब 8 दिन के बराबर है। यहां की गाड़ियों की औसत स्पीड 17.2 km/h है। यहां पर लोग 15 मिनट में केवल 4.3 किमी की दूरी तय कर पाते हैं।
10. बैंकॉक (थाईलैंड)
बैंकॉक की औसत स्पीड 26.1 km/h अच्छी है, लेकिन यहां पर भी ट्रैफिक काफी ज्यादा है। यहां पर लोगों का हर साल 115 घंटे केवल ट्रैफिक में बर्बाद होता है। यहां के लोग 15 मिनट में महज 6.5 किमी की दूरी तय कर पाते हैं।
ट्रैफिक कम करने के लिए क्या हो सकते हैं असरदार उपाय?
ट्रैफिक कंट्रोल के लिए शहरों को कई चीजों पर ध्यान देना होगा। एजेंसीस को बेहतर और भरोसेमंद पब्लिक ट्रांसपोर्ट करना होगा। ऑफिस टाइम को अलग-अलग शिफ्ट में बांटना होगा। स्मार्ट सिग्नल सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट का इस्तेमाल करना होगा। गलत पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। कार-पूलींग और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा।
सोर्स - TomTom Traffic Index |
|