राष्ट्रपति के वीरता पदक
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में अहम भूमिका निभाने प्रदेश पुलिस के 18 बहादुराें काे राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर इनके साथ 68 पुलिसकर्मियों काे राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के 715 पुलिस कर्मियों को इस बार सम्मानित किया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य के 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति के वीरता पदकों के साथ ही आईजी आकाश कुलहरी व अमित पाठक जैसे तेजतर्रार अधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए केंद्रीय सम्मान मिलेगा।
गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेंट्री अवार्ड), चार काे राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 68 काे सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इन सभी की सूची जारी कर दी है।
इस वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस 18 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें धर्मेश कुमार शाही (पुलिस उपाधीक्षक) 1st Bar to GM, अमित (इंस्पेक्टर) 1st Bar to GM, यशवंत सिंह (सब-इंस्पेक्टर) 1st Bar to GM, विनोद कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक), रजनीश कुमार उपाध्याय (पुलिस उपाधीक्षक), राकेश (अपर पुलिस अधीक्षक), संतोष कुमार (इंस्पेक्टर), सत्य प्रकाश सिंह (इंस्पेक्टर), सौरभ मिश्रा (सब-इंस्पेक्टर), अतुल चतुर्वेदी (सब-इंस्पेक्टर), प्रदीप कुमार सिंह (सब-इंस्पेक्टर), जर्रार हुसैन (सब-इंस्पेक्टर), सुनील सिंह (सब-इंस्पेक्टर), कवींद्र (हेड कांस्टेबल), बैजनाथ राम (हेड कांस्टेबल), मनोज कुमार सिंह (हेड कांस्टेबल), सुशील कुमार सिंह (हेड कांस्टेबल) और कुणाल मलिक (कांस्टेबल) हैं।
राष्ट्रपति का सेवा पदक
गणतंत्र दिवस पर सेवा पदक कई प्रारूपों में दिया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। यह विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम), विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए, सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें 101 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक हैं। वहीं सराहनीय सेवा के लिए 756 पदक दिए गए हैं।
राष्ट्रपति का वीरता पदक
राष्ट्रपति का गैलेंटरी मेडल उनकाे प्रदान किया जाता है, जाे बहादुरी के साथ समाज में कर्तव्य, साहस और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को मजबूत करने पर भी है। वीरता पदक वीरता के दुर्लभ और बहादुरी के कामों के आधार पर दिए जाते हैं। जिसमें जान और माल की रक्षा करना या अपराध रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना शामिल है। |