Republic Day 2026 (image- freepik)
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) सेलिब्रेट किया जाता है। इस वर्ष भारत अपना 77वां रिपब्लिक डे सेलिब्रेट कर रहा है। 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। आजादी के बाद भारत के संविधान को बनने में 2 वर्ष से अधिक का समय लगा। संविधान बनने के बाद 26 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया जिसके बाद से प्रतिवर्ष इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।
भारत सहित अन्य देशों में क्यों और कैसे मनाया जाता है गणतंत्र दिवस
भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, चीन, इटली जैसे देशों में भी रिपब्लिक डे मनाया जाता है। सभी देश इसको अपने कारणों और तरीकों से मनाते हैं। आइये जानते हैं कि भारत सहित अन्य देश गणतंत्र दिवस क्यों, कब और कैसे मनाते हैं।
भारत
(image- freepik)
- भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।
- गणतंत्र दिवस “संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य“ के जन्म का उत्सव के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।
- यह भारत का राष्ट्रीय पर्व है व इस दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।
- इसके अलावा इस दिन पर परेड, 21 तोपों की सलामी और सशस्त्र बलों की प्रदर्शनियों का आयोजन कर्तव्य पथ पर किया जाता है।
- इस बार भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा है।
पाकिस्तान
(image- freepik)
- पाकिस्तान का गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है।
- पाकिस्तान में इस दिन को “पाकिस्तान डे“ भी कहा जाता है।
- 23 मार्च 1940 को लाहौर रेजोल्यूशन पास हुआ, जिसमें मुस्लिम लीग ने अलग मुस्लिम राष्ट्र की मांग की।
- 23 मार्च 1956 को पाकिस्तान का पहला संविधान लागू हुआ, जिससे यह ब्रिटिश डोमिनियन से इस्लामिक रिपब्लिक बना।
- पाकिस्तान ने स्वतंत्रता 14 अगस्त 1947 को ली, लेकिन गणतंत्र का दर्जा 1956 में मिला।
- पाकिस्तान के संविधान दिवस पर इस्लामाबाद में बड़ी सैन्य परेड आयोजित होती है।
चीन
(image- freepik)
- चीन का गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है, जिसे नेशनल डे कहा जाता है। इसके बारे में मुख्यबिंदु निम्नलिखित हैं-
- 1 अक्टूबर 1949 को माओ जेडॉन्ग ने तियानमेन स्क्वायर से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की घोषणा की, जो आधुनिक कम्युनिस्ट चीन का जन्म था।
- इस मौके पर बीजिंग में विशाल परेड, आतिशबाजी और सैन्य प्रदर्शन का किया जाता है।
- इस दिन पर राष्ट्रपति भाषण देते हैं और चीन में सात दिवसीय अवकाश रहता है।
इटली
(image- freepik)
- इटली का गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 2 जून को मनाया जाता है, जिसे फेस्टा डेला रिपब्लिका भी कहा जाता है। यह दिन 1946 के जनमत संग्रह की याद दिलाता है जब देश राजतंत्र से गणराज्य बना। इससे जुड़े प्रमुख तथ्य-
- 2 जून 1946 को पहली बार महिलाओं सहित सभी नागरिकों ने वोट देकर राजशाही को समाप्त किया और गणराज्य चुना।
- द्वितीय विश्व युद्ध और फासीवादी शासन (मुसोलिनी युग) के बाद यह लोकतंत्र की जीत का प्रतीक बना।
- इस मौके पर रोम में सैन्य परेड, राष्ट्रपति द्वारा फूलमाला चढ़ाना और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है व इस दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है।
- इटली का संविधान 1 जनवरी 1948 को लागू हुआ।
नेपाल
(image- freepik)
- नेपाल में 2008 में राजशाही से गणतंत्र में परिवर्तन की याद में मनाया जाता है
- इसे परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय अवकाश के साथ मनाया जाता है।
केन्या
(image- freepik)
- केन्या के गणतंत्र दिवस को जम्हुरी दिवस के रूप में जाना जाता है।
- इस दिन केन्या की स्वतंत्रता और गणतंत्र बनने का जश्न मनाया जाता है।
- नैरोबी में ब्रिटिश परंपराओं के अनुरूप ट्रूपिंग ऑफ द कलर्स समारोह आयोजित किया जाता है।
यह भी पढ़ें- 77th Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर इन 1 लाइनर्स मैसेजेस व शायरी से भेजें शुभकामनाएं |
|