search

सारण के दिघवारा में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, एक व्यक्ति झुलसा; लाखों का नुकसान

cy520520 2026-1-25 21:26:32 views 853
  

गैस सिलेंडर में लगी आग। (जागरण)



संवाद सूत्र, दिघवारा (सारण)। सारण जिले के दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में रविवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा में भर्ती कराया गया है।
रसोई में खाना बनाते समय हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में भोजन बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और चिंगारी लगते ही आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे पूरे घर में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाई।
गुड्डू महतो झुलसा, इलाज जारी

इस घटना में गुड्डू महतो नामक व्यक्ति आग की चपेट में आकर झुलस गया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के प्रयास में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
दमकल ने आग पर पाया काबू, टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही दिघवारा थाना से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो आग कई अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
अनाज, कपड़ा, आभूषण और नकदी जलने का अनुमान

इस अग्निकांड में पीड़ित पुलिस महतो के घर में रखा अनाज, कपड़ा, आभूषण और नकदी समेत एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद घर के सदस्य काफी परेशान नजर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी जुटाई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725