search

मुंबई हवाई अड्डे पर 34 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, पांच गिरफ्तार

cy520520 2025-10-9 09:36:07 views 1285
  

मुंबई एयरपोर्ट पर गांजा जब्त (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई हवाई अड्डे पर तीन अलग-अलग मामलों में 34.21 करोड़ रुपये मूल्य के संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी की कोशिश कर रहे पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर मुंबई सीमा शुल्क की हवाई अड्डा इकाई ने इन यात्रियों को सोमवार को उस समय गिरफ्तार किया जब वे विदेश से भारत में ड्रग्स की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहले मामले में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने थाईलैंड के फुकेट से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका। उन्होंने बताया कि उसके सामान की जांच के दौरान, 6.37 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया, जिसका अवैध बाजार मूल्य लगभग 6.37 करोड़ रुपये है।
बाजार में कितनी है कीमत?

दूसरे मामले में बैंकाक से आए एक यात्री को 17.86 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ पकड़ा गया, जिसकी अवैध बाजार में कीमत 17.86 करोड़ रुपये है। वहीं, तीसरे मामले में फुकेट से आए तीन यात्रियों को 9.96 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत 9.96 करोड़ रुपये है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725