search

दीपिका चिखलिया: 'सीता' बनना मेरी ज़िंदगी का सब ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 93

मुंबई, रामानंद सागर के ऐतिहासिक टेलीविजन सीरियल 'रामायण' में सीता की भूमिका को घर-घर लोकप्रिय करने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया का कहना है कि वह बेहद आभारी हैं और इसे अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद मानती हैं कि तीन दशक से अधिक समय बाद भी उन्हें देवी सीता के रूप में पहचाना जाता है।
  उन्होंने आगे कहा कि तीन दशकों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दर्शकों का उन्हें सीता के रूप में याद रखना और प्यार करना उन्हें अपने भाग्य पर गर्व करने और अभिभूत होने का एहसास कराता है।




  दीपिका चिखलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेरा मेरा नाता' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए उन्होंने महाकाव्य 'रामायण' के प्रति लोगों के लगाव पर बात की। दीपिका ने कहा कि रामायण की सीख और संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे, यही वजह है कि हर पीढ़ी के लोग इससे गहराई से जुड़ते आए हैं।
  आज भी सीता के रूप में याद किए जाने के बारे में पूछे जाने पर दीपिका ने कहा, "ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला। लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया और स्वीकार किया। रामायण एक ऐसी कहानी है जो हर युग में नए अंदाज में सुनाई जा सकती है। पहले भी बनी है, आगे भी रहेगी, क्योंकि उसकी बुनियाद आस्था और मूल्यों पर टिकी हुई है।”




  'रामायण' आज भी प्रासंगिक क्यों बनी हुई है, इस पर उन्होंने कहा, "रामायण को दुनिया के बेहतर स्क्रीनप्ले में गिना जाता है। इसके हर किरदार में सीख है। राम एक आदर्श पुत्र, पति और भाई थे। सीता जी एक आदर्श पत्नी, बहू और बेटी थी। लक्ष्मण जी भी अपने कर्तव्य और समर्पण के प्रतीक थे। इस कहानी में सकारात्मकता है और इसीलिए लोग इसे बार-बार देखना और समझना चाहते हैं।"
  बता दें कि मशहूर टीवी शो 'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, अरविंद त्रिवेदी ने रावण, दारा सिंह ने हनुमान और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था।




  'रामायण' 80 के दशक का सुपरहिट शो था। फैंस इस शो को बहुत श्रद्धा से देखते थे, वे इन एक्टर्स को सचमुच देवता ही मानते थे और उनके सामने ऐसे प्रार्थना करते थे जैसे वे भगवान राम, लक्ष्मण और सीता से प्रार्थना कर रहे हों।
  दीपिका जल्द ही 'तेरा मेरा नाता' में नजर आएंगी, जिसमें वह सूरज के साथ काम कर रही हैं। यह फिल्म इमोशनल रिश्तों पर आधारित है और इसे दिल को छू लेने वाले फैमिली ड्रामा के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है।






Deshbandhu



EntertainmentDipika Chikhlia









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151887