search

3 राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बि ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 95

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी की है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
      चुनाव आयोग ने दो जुलाई को तीनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद पार्टी प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।




    ईसीआई के अनुसार, बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा। 13 जुलाई नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है और 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है। आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आवश्यक होने पर 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
    मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर राजेंद्र भारती की सदस्यता निलंबित किए जाने के बाद उपचुनाव होगा। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को 7 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। राजेंद्र भारती को कुल 88,977 वोट मिले, जबकि नरोत्तम मिश्रा के पक्ष में 81,235 लोगों ने मतदान किया। हालांकि, इसी साल एक फर्जीवाड़े के मामले में राजेंद्र भारती को दोषी ठहराया गया, जिसके बाद उन्हें दतिया सीट से अयोग्य घोषित किया गया।




    गुजरात की मांजलपुर विधानसभा से विधायक योगेश नारायणदास पटेल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। 2022 के चुनाव में योगेश पटेल ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। पिछले महीने 79 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। वहीं, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। नितिन नवीन ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
    फिलहाल, तीनों विधानसभा सीटों के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दतिया सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला रहे, जबकि बांकीपुर सीट पर एनडीए बनाम महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी अपनी ताकत लगा सकती है।
   







Deshbandhu Desk



Assembly Bypolls NotificationBihar MP Gujarat Upchunav 2026Bankipur Assembly SeatBypoll  Datia Vidhan Sabha UpchunavElection Commission India Hindi News









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151572