search

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; रामगढ़ मे ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 33

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। संयुक्त अभियान में गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इसके बाद की तलाशी में तीन अवैध पिस्तौल और करीब 60 जिंदा कारतूस जब्त किए गए।




    यह मुठभेड़ भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के समीप हुई। धनबाद के एसएसपी को मिली खुफिया सूचना के आधार पर धनबाद, रामगढ़ और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कई राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान शिवराज राम उर्फ शिवा गोली लगने से घायल हो गया।
    पुलिस ने बताया कि घायल शिवराज को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कुजू क्षेत्र से गिरोह के एक अन्य अपराधी को भी हिरासत में लिया गया है। उसकी पहचान और भूमिका के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस बरामद हथियारों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और संभावित आपराधिक साजिश की जांच कर रही है।
    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवराज पहले कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के लिए काम करता था और बाद में प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य बन गया। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में धनबाद में सख्ती बढ़ने के बाद प्रिंस खान गिरोह के सदस्य रामगढ़ और रांची समेत आसपास के जिलों में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।
   







Deshbandhu Desk



Ramgarh Police EncounterGangster Prince Khan ShooterJharkhand Crime News HindiRamgarh Crime Encounter









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151563