search

किसी गांव में अगर कोई युवक IAS या PCS बन जाए तो पूरा इलाका जश्न मनाता है. रेलवे, बैंक, SSC या पुलिस की नौकरी लगने पर घर के बाहर बधाई देने वालों की लंब

deltin55 Yesterday 15:24 views 82

एक सरकारी नौकरी केवल नौकरी नहीं होती, खासकर भारत के छोटे शहरों और गांवों में. यह कई परिवारों के लिए वर्षों के संघर्ष का परिणाम, सामाजिक सम्मान की पहचान और बेहतर भविष्य की उम्मीद बन जाती है. जब किसी घर का बेटा या बेटी का चयन IAS, PCS, बैंक, रेलवे, SSC या पुलिस में चयनित होता है, तो जश्न सिर्फ उस परिवार तक नहीं रह जाता है बल्कि पूरे इलाके में मनाया जाता है. लेकिन आखिर सरकारी नौकरी को लेकर भारत में इतना आकर्षण क्यों है? क्यों लाखों युवा इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं, जबकि दुनिया के कई देशों में करियर के दूसरे रास्तों को भी उतनी ही अहमियत दी जाती है? विदेशों में सरकारी नौकरी सम्मान के लिहाज से देखी जाती है लेकिन इसे आखिरी लक्ष्य नहीं माना जाता है. 
  


सिर्फ नौकरी नहीं, सामाजिक पहचान भी





भारत में सरकारी नौकरी केवल नियमित सैलरी का माध्यम नहीं होता है. इसके साथ सामाजिक सम्मान, नौकरी की सुरक्षा, पेंशन, पारिवारिक प्रतिष्ठा और स्थिर जीवन की छवि जुड़ी होती है. यही कारण है कि लाखों युवा कई वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते रहते हैं.  





कम सीटें लेकिन बड़ी संख्या 



भारत में हर बड़ी सरकारी भर्ती में आवेदन करने वालों की संख्या अक्सर लाखों से करोड़ों तक पहुंच जाती है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि संगठित क्षेत्र की सुरक्षित नौकरियां सीमित हैं, जबकि हर साल बड़ी संख्या में युवा रोजगार बाजार में प्रवेश करते हैं. बेहतर सैलरी, स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा के कारण सरकारी नौकरी सबसे भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है. 



विदेशों में क्या है सरकारी नौकरी का क्रेज 



अमेरिका और पश्चिमी यूरोप 



सरकारी नौकरी सम्मानजनक मानी जाती है, लेकिन बड़ी टेक कंपनियां, निवेश बैंक, कंसल्टिंग फर्म और निजी उद्योग भी उतने ही आकर्षक करियर विकल्प हैं. कई युवा सरकारी सेवा के बजाय निजी क्षेत्र को चुनते हैं. 



फ्रांस 



फ्रांस में आज भी सिविल सेवा में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धी परीक्षाएं होती हैं, लेकिन हाल के सालों में सरकार को युवाओं की घटती रुचि की चिंता रही है. सैलरी और निजी क्षेत्र के बेहतर अवसरों के कारण सरकार को युवाओं को आकर्षित करने के लिए विशेष पहल करनी पड़ रही है. 



भारत में क्रेज की बड़ी वजहें 



नौकरी की सुरक्षा





निजी क्षेत्र की तुलना में सरकारी नौकरी अपेक्षाकृत अधिक स्थिर मानी जाती है. 



सामाजिक सम्मान





कई परिवारों में आज भी सरकारी अधिकारी को सफलता का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है. 







आर्थिक स्थिरता 



नियमित सैलरी, भत्ते और अन्य सुविधाएं इसे आकर्षक बनाती हैं. 



परिवार और समाज का दबाव 


like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151104