search

गुरुग्राम मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के चा ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 84

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने पहुंचे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दीपक नांदल गैंग से जुड़े चार शूटर मारे गए, जबकि एक अन्य घायल अवस्था में उपचाराधीन है। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस के तीन जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं।कारोबारी के घर पर की गई अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सुशांत लोक फेज-2 में एक संदिग्ध काली स्कॉर्पियो घूम रही है। क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, जहां हथियारबंद बदमाश एक प्रतिष्ठित कारोबारी के आवास पर फायरिंग कर रहे थे। घर के भीतर मौजूद परिवार दहशत में था और स्थिति बंधक जैसी बन गई थी।




रंगदारी के लिए रची गई थी साजिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारोबारी को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर की ओर से लगातार रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं। पुलिस का मानना है कि दहशत फैलाने और दबाव बनाने के लिए शूटरों को भेजा गया था। पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर ही गोलियां चला दीं।
जवाबी कार्रवाई में चार बदमाशों की मौत

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। घायल सभी आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। पांचवें आरोपी का इलाज जारी है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।




किराये की स्कॉर्पियो और फर्जी पहचान की कोशिश

जांच में पता चला है कि वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो किराये पर ली गई थी और उसकी नंबर प्लेट को आंशिक रूप से काले रंग से ढंक दिया गया था। पुलिस को संदेह है कि पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल है, जो विदेश से गिरोह का संचालन कर रहा है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खाली कारतूस, हथियार और वाहन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संभावित निशाने पर रहे लोगों को एहतियातन सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।






National Desk



Gurugram EncounterDeepak Nandal GangSushant Lok FiringExtortion Case









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151572