search

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोना फिसला, चां ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 49

मुंबई। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत कम हो गया है।
  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,43,711 रुपए के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 1,43,451 रुपए पर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही इसमें और बिकवाली देखी गई।
  सुबह 10 बजे, यह 490 रुपए या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,43,221 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,43,101 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,43,511 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।




  सोने के साथ चांदी में भी तेज गिरावट देखी गई है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,23,437 रुपए के मुकाबले 1,437 रुपए की कमजोरी के साथ 2,22,000 रुपए पर खुला।
  फिलहाल यह 1,321 रुपए या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,22,116 रुपए पर था।
  अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,21,502 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,22,761 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,071 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58 डॉलर प्रति औंस पर था।




  सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव को माना जा रहा है। अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हवाई हमला किया।
  वहीं, ईरान ने मध्य पूर्व में अन्य देशों जैसे बहरीन और कुवैत पर हमला कर दिया है। इससे पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्व हो गई है।
  इस घटनाक्रम से अन्य अहम कमोडिटी कच्चे तेल में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है। ब्रेंचमार्क ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ करीब 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है।






Deshbandhu



BusinessGold and silver fallMaharashtra









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151593