search

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, कुल्लू में भूस ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 35

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कुल्लू, शिमला समेत कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को स्फीति जाने वाले थे। लेकिन मौसम संबंधित चेतावनियों को देखने के बाद उन्होंने अपना यह दौरा रद्द कर दिया है।
  कुल्लू में भारी बारिश ने शहर की सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है। सड़कों पर पानी भर गया है और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है। निवासियों ने पिछले साल जैसी भूस्खलन के बाद पैदा हुई खतरनाक स्थिति की आशंका व्यक्त की है।




  कुल्लू नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि लगातार बारिश के कारन वार्ड नम्बर 2 में कई जगहों पर दरारें देखने को मिली हैं। यहां रहना सुरक्षित नहीं है। राहत के लिए प्रशासन की तरफ से तिरपाल मंगवाकर लगाया जा रहा है।
  उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 2 खतरनाक इलाका बन चुका है, हम सभी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कर रहे हैं। अगर किसी के पास कोई जगह नहीं है तो हमारे पास रैनबसेरा है, अन्य जगहें भी हैं। वहां आकर रहें और सुरक्षित रहें।




  वार्ड संख्या 2 के पार्षद कुब्जा ठाकुर ने कहा कि वार्ड नंबर 2 की तरफ कीचड़ और कुछ पत्थर गिर रहे थे, कुछ जगहों पर तिरपाल लगाया गया है, लेकिन ये करना भी सुरक्षित नहीं है। प्रशासन से अपील है कि इस पर ध्यान दें और लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करें। हमारी बात सांसद अनुराग ठाकुर से भी हुई थी। वह कह रहे थे कि हमारे लिए कई तरह के कार्य चल रहे हैं, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।
  वहीं, स्फीति में भी भारी बारिश को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का दौरा आगे बढ़ा दिया गया है। भाजपा नेता रवि ठाकुर ने बताया कि 11 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को स्फीति आना था और आईसीएमआर उच्च-ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की नींव रखना था। लेकिन, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश और सड़कों के टूटने की वजह से यह दौरा रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह समारोह सितंबर से पहले होने की उम्मीद है।






Deshbandhu



himachal newsHeavy Rain Alertjp naddas









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151677