search

19 साल पुरानी 'धमाल' का जादू दोहरा पाई 'धमाल 4'? ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 108

मुंबई, कॉमेडी फिल्मों की बात होती है तो 'धमाल' फ्रेंचाइजी का नाम जरूर लिया जाता है। साल 2007 में आई पहली फिल्म 'धमाल' ने अपनी अलग तरह की कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों ने भी लोगों को एंटरटेन किया। अब लंबे इंतजार के बाद 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई।
  कुछ लोगों को फिल्म की कॉमेडी और कलाकारों का अंदाज पसंद आया, वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म पहली 'धमाल' जैसा जादू दोहरा नहीं पाई।




  फिल्म देखने पहुंचे एक दर्शक ने आईएएनएस से बात करते हुए 'धमाल 4' की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''मुझे 'धमाल 4' बहुत अच्छी लगी। यह एक मजेदार फिल्म है। अरशद वारसी और अजय देवगन ने खूब हंसाया है। रितेश देशमुख और अंजलि आनंद पर फिल्माया गया 'गुलाबी साड़ी' गाना मुझे बेहद पसंद आया। मैं यह गाना यूट्यूब पर कई बार सुन चुका हूं और अपने दोस्तों को भी भेजा है। मैं फिल्म के लिए डायरेक्टर को बधाई देना चाहता हूं। इस फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को भी कड़ी टक्कर दी है। मेरे हिसाब से पहली 'धमाल' के मुकाबले यह फिल्म ज्यादा बेहतर है। अजय देवगन के पीछे से कांटा निकालने वाला सीन मेरे लिए फिल्म के सबसे मजेदार कॉमेडी सीन्स में से एक था। वहीं रवि किशन ने भी शानदार अभिनय किया है।''




  एक अन्य दर्शक ने कहा, ''मुझे कॉमेडी फिल्में काफी पसंद हैं, क्योंकि ऐसी फिल्में स्ट्रेस कम करती हैं और हंसने का मौका देती हैं। 'धमाल 4' में मुझे सबसे अच्छा किरदार रितेश देशमुख की पत्नी बनीं अंजलि आनंद का लगा। वह अपने किरदार में पूरी तरह फिट नजर आईं। उन्होंने अपनी भूमिका को अच्छे से निभाया। इसके अलावा, फिल्म का म्यूजिक भी काफी अच्छा है। यह कहीं भी बोर नहीं करती।''
  हालांकि कुछ दर्शकों की राय इससे अलग भी रही। एक दर्शक ने कहा, ''मुझे फिल्म की कहानी ज्यादा खास नहीं लगी, इसलिए मैं इसे देखने की सलाह नहीं दूंगा। मुझे पहली 'धमाल' ज्यादा अच्छी लगी थी। इस फिल्म ने मेरी उम्मीदों को पूरा नहीं किया। मैं अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने आई थी, लेकिन कई जगहों पर हममें से कोई भी हंस नहीं रहा था। एक्टिंग की बात करें तो अंजलि आनंद और रितेश देशमुख का काम अच्छा लगा। बाकी कलाकारों का अभिनय मुझे सामान्य लगा। हालांकि फिल्म का म्यूजिक अच्छा है।''




  वहीं एक और दर्शक ने फिल्म को लेकर कहा, ''फिल्म की कॉमिक टाइमिंग, कहानी और डायरेक्शन अच्छा है, लेकिन कुछ सीन ऐसे भी हैं जिनकी जरूरत महसूस नहीं होती। उनका कहना था कि 'धमाल' फ्रेंचाइजी की अपनी एक बड़ी ऑडियंस है, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें भी ज्यादा थीं। फिल्म उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। मुझे फिल्म का फर्स्ट हाफ ज्यादा पसंद आया।''
  एक दर्शक ने कहा कि मुझे फिल्म की कॉमेडी अच्छी लगी। अजय देवगन की एक्टिंग काफी पसंद आई। फिल्म का म्यूजिक भी अच्छा है, जिसने मुझे बोर नहीं होने दिया। फिल्म में नया मनोरंजन देखने को मिलेगा। मैं इसे 5 में से 4 स्टार देना चाहूंगा।
  बात करें 'धमाल 4' की कहानी की, तो इसमें कई किरदार एक पुराने खजाने को पाने के लिए अलग-अलग मुश्किलों का सामना करते हैं। फिल्म में अजय देवगन गुड्डू के किरदार में नजर आए हैं, जबकि रितेश देशमुख लल्लन, अरशद वारसी आदि और जावेद जाफरी मानव के किरदार में हैं। इनके अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।






Digital Desk



Entertainment









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151689