search

एनजीईएल भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट इंजीनियर समे ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 88

नई दिल्ली। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने असिस्टेंट इंजीनियर समेत कुल 114 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।
  एनजीईएल की ओर से जारी 114 रिक्तियों में असिस्टेंट इंजीनियर - आरई (एसेट प्रबंधन/संचालन और रखरखाव) के 100 और डिप्टी जनरल मैनेजर - आरई के 14 पद शामिल हैं। असिस्टेंट इंजीनियर के 100 पदों में यूआर के 41, एससी के 15, एसटी के 7, ओबीसी के 27 और ईडब्ल्यूएस के 10 पद एवं डिप्टी जनरल मैनेजर के 14 पदों में यूआर के 8, एससी का 1, एसटी का 1, ओबीसी के 3 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल है।




  इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनजीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
  असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए स्टेट टेक्निकल बोर्ड या एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) में पास मार्क्स के साथ फुल-टाइम रेगुलर डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास क्वालिफिकेशन के बाद कम से कम 10 वर्ष का साइट अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना चाहिए।




  डिप्टी जनरल मैनेजर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त भारतीय यूनिवर्सिटी/संस्थान (जिसे उचित कानूनी संस्था ने मान्यता दी हो) से इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंटेशन/सिविल/मैकेनिकल) में फुल-टाइम ग्रेजुएशन, जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स हो आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास क्वालिफिकेशन के बाद कम से कम 12 वर्ष का साइट अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना चाहिए।




  आवेदकों की अधिकतम आयु असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए 40 वर्ष और डिप्टी जनरल मैनेजर पोस्ट के लिए 44 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग/स्क्रीनिंग (योग्यता/मार्क्स का प्रतिशत/अनुभव के वर्षों की संख्या आदि के आधार पर), लिखित परीक्षा/ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए 30,000 से 120,000 रुपए के बीच और डिप्टी जनरल मैनेजर पोस्ट के लिए 90,000 से 240,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
  







Deshbandhu Desk



NGEL भर्तीअसिस्टेंट इंजीनियरसरकारी नौकरीइंजीनियर भर्ती114 पदआवेदन 31 जुलाईभर्ती 2026Sarkari NaukriEngineer JobsRecruitment NewsCareer NewsJob AlertBreaking News









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151872