search

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से दौड़ेगी ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 89

मोदी देंगे हरी झंडी, हरियाणा का गौरव क्षण  


  • 800 यात्रियों को ले जाएगी प्रदूषण मुक्त ट्रेन
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने इसे हरियाणा के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह ट्रेन स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देगी और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।  




उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक एवं स्टेशन परियोजना का उद्घाटन करेंगे तथा सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे। मंत्री के अनुसार, हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन प्रदूषण मुक्त होगी और एक बार में लगभग 800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी।  
श्याम सिंह राणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और ट्रायल रन सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। परियोजना के शुरू होने से शहर के पांच रेलवे फाटकों पर जाम की समस्या समाप्त होगी। ट्रेनें एलिवेटेड ट्रैक पर चलेंगी, जबकि नीचे की सड़कें चौबीसों घंटे वाहनों के लिए खुली रहेंगी।  
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर में व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री इन विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।






Deshbandhu



Hydrogen Train IndiaChandigarhHaryana news









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151983