

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। भारतीय ज्ञान परंपरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समन्वय से भारत खेलों के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकता है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, प्रशिक्षण और रणनीति निर्माण में एआई की भूमिका लगातार बढ़ रही है, इसलिए नई तकनीक को अपनाना समय की आवश्यकता है। यह बात सांसद कार्तिकेय शर्मा ने गुरुग्राम में क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कही। खेलों में भारतीय ज्ञान प्रणाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में देश-विदेश के खिलाड़ी, खेल विशेषज्ञ, प्रशिक्षक और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।
|